Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में रिटायर्ड शिक्षिका पर हमला:पड़ोसी बहनों ने चाकू से किया घायल, गला दबाने की कोशिश

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कैलाश नगर में एक रिटायर्ड शिक्षिका पर हमला हुआ है। पड़ोस की दो बहनों ने घर में घुसकर 60 वर्षीय वृद्धा सरोज देवी पर चाकू से वार किया और गला दबाने की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सरोज देवी अपने घर पर अकेली थीं। इसी दौरान मोहल्ले की लगभग 15 और 16 वर्षीय दो बहनें बर्फ मांगने के बहाने उनके घर में दाखिल हुईं। आरोप है कि घर में घुसते ही दोनों बहनों ने वृद्धा का गला दबाने का प्रयास किया और उन पर हमला कर दिया। संघर्ष के दौरान युवतियों ने चाकू निकाल लिया और वृद्धा की पीठ व हाथ पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। सरोज देवी की चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, हमलावर बहनें वहां से फरार हो चुकी थीं। पुलिस कर रही मामले को लेकर जांच पड़ताल स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल सरोज देवी को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि दोनों बहनों और बुजुर्ग महिला के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते ही यह हमला किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में सोनाली शर्मा हत्याकांड का खुलासा:सुसाइड नोट मिला, पति-सास गिरफ्तार; गोली लगने से हुई थी मौत, तमंचा भी बरामद
    Next Article
    आजम खान पैन कार्ड मामले में आज आएगा फैसला:अब्दुल्ला आजम की सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई, राजनीतिक सरगर्मी तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment