Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में चोरी का जनरेटर, पिकअप बरामद, एक गिरफ्तार:डेरापुर पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ा, भाई भी शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात। डेरापुर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है। यह कार्रवाई जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत की गई है। गांधी नगर निवासी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा ने थाना डेरापुर में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान, 16 अप्रैल को मंगलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। एक जनरेटर लदा मिला वाहन की तलाशी लेने पर उसमें एक जनरेटर लदा मिला, जो दर्ज मुकदमे से संबंधित पाया गया। पुलिस ने मौके से अभियुक्त संदीप पुत्र राजू कश्यप (लगभग 22 वर्ष), निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त संदीप ने स्वीकार किया कि उसने अपने छोटे भाई कपिल के साथ मिलकर करीब एक वर्ष पहले डेरापुर-मुंगीसापुर मार्ग स्थित एक प्लांट से जनरेटर, रबड़ पाइप, हैलोजन लाइट और विद्युत तार चोरी किए थे। उसने बताया कि वह जनरेटर का उपयोग वेल्डिंग के काम में कर रहा था, जबकि अन्य चोरी का सामान कबाड़ी को बेच दिया गया था। बरामदगी के आधार पर मुकदमा अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने जनरेटर और पिकअप वाहन (UP78HN4016) बरामद कर लिया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई है। फरार अभियुक्त कपिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रविकिशन ने की AIIMS में ट्रामा सेंटर बनाने की मांग:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले, कहा- रोज 5-7 हजार मरीज, अब विस्तार जरूरी
    Next Article
    श्रीराम कथा का हुआ विश्राम:सनातन संस्कृति की रक्षा और गौ सेवा का लिया गया संकल्प, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment