Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में बारिश, गेहूं फसल को नुकसान की आशंका:खेतों में कटी पड़ी फसल के भीगने और खराब होने का खतरा

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर देहात में 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार भोर पहर अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जनपद में बड़ी संख्या में किसान गेहूं की कटाई कर चुके हैं और फसल खेतों में सूखने के लिए पड़ी है। ऐसे में अचानक हुई बारिश और तेज हवा से कटी पड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। फसल के भीगने और खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश जारी रहती है, तो गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर फसल के बिखरने की भी संभावना है। मौसम के इस अचानक बदलाव ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने की आशंका बढ़ा दी है। किसान अब मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:किडनी बेचने वाला आयुष पुलिस के पैर पकड़कर बोला- मां से मत बताना, सभी अस्पतालों को नोटिस जारी
    Next Article
    जानलेवा हमले में दोषी को पांच साल की सजा:इटावा में अदालत ने दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment