Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में एम्बुलेंस कर्मियों ने EMT दिवस मनाया:मरीजों की जान बचाने में योगदान पर चर्चा, उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट जनपद के जिला चिकित्सालय परिसर में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) दिवस मनाया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अपने सेवा कार्यों के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान, एम्बुलेंस पायलटों और ईएमटी ने आपातकालीन सेवाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वे किस प्रकार दिन-रात मेहनत कर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में अहम योगदान देते हैं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोनेन्द्र शुक्ला ने इस मौके पर कहा कि एम्बुलेंस सेवा समाज के लिए एक जीवन रेखा है। उन्होंने ईएमटी और पायलटों के कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और साहस के साथ कार्य करने की सराहना की। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर शैलेंद्र सिंह सर ने कर्मचारियों को सेवा भावना के साथ कार्य करते रहने और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित कई एम्बुलेंस सेवा कर्मचारियों में से कुछ ईएमटी और पायलटों को सीएमएस सर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पति न्यूड करके पीटता था इसलिए मार डाला:गाजियाबाद में मर्डर करने वाली महिला बोली-2 साल तक मार खाई, हत्या कर बदला लिया
    Next Article
    मऊ में जमीनी विवाद की मारपीट में दूसरी मौत:17 साल के किशोर ने तोड़ा दम, गांव में पुलिस-पीएसी तैनात, 26 मार्च को हुई थी मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment