Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में आज CSK vs PBKS:चेपॉक में पिछले तीनों मैच पंजाब ने जीते, आज भी धोनी के बिना उतरेगी चेन्नई

    1 hour ago

    1

    0

    IPL के इस सीजन का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। चेपॉक स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस 7 बजे होगा। पंजाब ने अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ जीता। वहीं चेन्नई को राजस्थान के खिलाफ हार मिली। CSK आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के बिना उतरेगी। दोनों इंजरी के कारण बाहर हैं। पिछले सीजन दोनों मैच पंजाब ने जीते चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबले हमेशा से ही रोमांचक रहे हैं। दोनों टीमें 33 बार एक-दूसरे के आमने-सामने आई हैं। इसमें CSK ने 17 और PBKS ने 15 मैच जीते। जबकि एक मैच टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में पंजाब ने जीता था। पिछले सीजन दोनों मैचों में पंजाब ने चेन्नई को हराया था। चेपॉक में दोनों टीमें 9 बार आमने-सामने हुईं, चेन्नई को 4 और पंजाब को 5 में जीत मिली। यहां पिछले तीनों मैच PBKS ने ही जीते। धोनी-ब्रेविस नहीं खेलेंगे CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं, जबकि धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी पहला मैच भी नहीं खेल पाए थे। कोनोली ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया पंजाब किंग्स को ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली के रूप में तीसरे नंबर का भरोसेमंद बल्लेबाज मिल गया है। उन्होंने पिछले मैच में टीम को खराब शुरुआत से उबारकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पंजाब की गेंदबाजी भी मजबूत नजर आ रही है। अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टाइटंस के खिलाफ अपनी लाइन और गति से प्रभावित किया। उन्होंने मिडिल ओवर्स में रनों पर रोक लगाई और 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। उन्हें तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख का अच्छा साथ मिला था। पहले मैच में CSK की बैटिंग-बॉलिंग दोनों फीकी रही CSK के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। राजस्थान के खिलाफ संजू सैमसन CSK के लिए अपने पहले मैच में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के नहीं चल पाने के कारण सरफराज खान को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतारा गया, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाए। बॉलिंग में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी के आगे मैट हेनरी और नूर अहमद जैसे गेंदबाज फीके पड़ गए। चेन्नई की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होती आई है। यहां बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन एक बार टिकने के बाद बड़ी पारी खेली जा सकती है। यहां का सरफेस सूखा (लाल मिट्टी) होता है, जो मैच आगे बढ़ने के साथ और धीमा होता जाता है और गेंद टर्न लेने लगती है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी थोड़ी आसान रहती है क्योंकि नई गेंद अच्छे से बैट पर आती है, लेकिन 7-8 ओवर के बाद पिच धीमी पड़ने लगती है और स्पिनर्स का दबदबा बढ़ जाता है। मिडिल और डेथ ओवर्स में रन बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। इस मैदान पर अब तक 91 मैच खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 51 मैच जीते, जबकि 40 मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। उमस भरा रहेगा मौसम मैच वाले दिन चेन्नई का मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। यहां का तापमान 26 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मैच में बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्या।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के पूर्व MLC और खनन माफिया की कहानी:2010 के शपथ पत्र में नहीं था एक भी केस, भाजपा सरकारी में 50 से ज्यादा है केस दर्ज, अब भगोड़ा घोषित हुआ
    Next Article
    9 राज्यों में तेज बारिश, 2 में आंधी-तूफान का अलर्ट:MP-राजस्थान, हरियाणा में बारिश हुई; जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एवलांच का खतरा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment