Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बादल छाए, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट:30 की रफ्तार से चल रही हवा , बांदा रहा सबसे गर्म

    1 hour ago

    2

    0

    यूपी में आज फिर मौसम बदल गया है। लखनऊ समेत प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट है। शुक्रवार सुबह लखनऊ में बादल छाए हैं और 30 से 40 KM की रफ्तार से आंधी चल सकती है। फिलहाल गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा। यहां 38.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इससे पहले, बीते 2 दिन अलग-अलग हिस्सों में बेमौसम बरसात हुई। कन्नौज में सबसे ज्यादा 29 मिमी., मैनपुरी में 20 मिमी. और लखनऊ में 15.1 मिमी बारिश हुई। एटा, हाथरस और चित्रकूट में 10 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। कई जगह तेज हवा के साथ ओले भी गिरे। बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सीएम योगी ने बुधवार को बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों का हाल जाना। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। कहा- किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल नुकसान का आकलन करें और जल्द किसानों को मुआवजा दिलाएं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा - यूपी में 3 अप्रैल से एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 3 और 7 अप्रैल को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तेज हवाएं चलेंगी। बारिश और ओले गिरेंगे। तापमान में 5°C की गिरावट आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- तापमान में होगी गिरावट से IMD के मुताबिक, 3 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का एक नया दौर शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूर्वी हिस्सों की ओर बढ़ेगा और पूरे सप्ताह जारी रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। इन जिलों में बारिश का अलर्ट सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं। 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? 15 दिनों में 15 हजार किसानों की फसलें खराब हुईं यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। ----------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:किडनी बेचने वाला पुलिस के पैर पकड़कर रोया, महिला बैंककर्मी को पीटा
    Next Article
    संत मलूकदास जयंती के चौथे दिन प्रेमानंद महाराज पहुंचे:पहाड़ी बाबा गौशाला में भगवान सीताराम के स्वरूप की आरती की, संतों को माला पहनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment