Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेंहदावल में 23 करोड़ का वित्तीय फर्जीवाड़ा सामने आया:व्यवसायी के GST-इनकम टैक्स लॉगिन से फर्जी बिल जारी

    1 hour ago

    1

    0

    मेंहदावल नगर पंचायत में एक बड़े वित्तीय फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। एक व्यवसायी के जीएसटी और इनकम टैक्स लॉगिन का दुरुपयोग कर 23 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी बिल जारी किए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बे के नौदरी मोहल्ला निवासी व्यवसायी सुजीत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने व्यवसाय से संबंधित कर कार्यों की जिम्मेदारी अर्पित कुमार को सौंपी थी। आरोप है कि अर्पित ने विश्वास का दुरुपयोग करते हुए 'एसके इंटरप्राइजेज' के नाम से कई फर्मों को फर्जी बिक्री बिल जारी किए। शिकायत के अनुसार, इन फर्जी बिलों का कुल कारोबार मूल्य 23 करोड़ 76 लाख 103.39 रुपये दर्शाया गया है। इसमें 45 लाख 29 हजार 048 रुपये का जीएसटी भी शामिल है, जिससे कुल इनवॉइस मूल्य 28 करोड़ 90 लाख 151.60 रुपये तक पहुंच गया। इससे व्यवसायी को गंभीर आर्थिक और कानूनी जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। जांच में यह भी पता चला है कि फर्जी बिलों में श्री लक्ष्मी इंटरप्राइजेज (पलवल), सिंह ट्रेडर्स (दिल्ली), सुनील ट्रेडर्स (मेंहदावल) और स्वास्तिक प्रिंट लाइन (दिल्ली) सहित कई फर्मों के नाम शामिल किए गए। इसके अलावा, न्यू बाबा प्रिंटर्स और टान शुआ वीविंग सेंटर से फर्जी खरीद भी दर्शाई गई, जबकि पीड़ित का इन फर्मों से कोई वास्तविक लेन-देन नहीं था। पीड़ित के मुताबिक, सितंबर 2025 में विभागीय जांच के दौरान इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जब आरोपी से स्पष्टीकरण मांगा गया, तो उसने टालमटोल किया। बाद में पता चला कि पोर्टल पर लॉगिन पासवर्ड और ई-मेल आईडी ओटीपी के माध्यम से बदल दिए गए थे। इतना ही नहीं, 10 सितंबर 2025 को दाखिल आयकर रिटर्न में भी संदिग्ध आईपी एड्रेस का उपयोग सामने आया है। मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। लॉगिन विवरण, आईपी एड्रेस और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में फिर 37–38°C तक पहुंचेगा तापमान:AQI 161 से हवा खराब, डॉक्टरों बोले- दोपहर में घर से निकलने से बचें
    Next Article
    कानपुर में थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत:काम करते समय हादसा, परिवार में मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment