Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूदौली में ज्वेलर्स की दुकान पर लूट:सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिला की तलाश

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में ज्वेलरी की दुकान पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक सहयोगी आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, मुख्य आरोपी नकाबपोश महिला की तलाश में पुलिस की दो टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि यह घटना रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कोठी बाजार स्थित अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में महेश ज्वेलर्स की दुकान पर हुई थी। दुकान मालिक महेश कुमार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, गुरुवार दोपहर बुर्का पहने एक महिला दुकान पर आई और गहने दिखाने को कहा। जब महेश कुमार गहने दिखाने के बाद सामान वापस अलमारी में रखने के लिए मुड़े, तो महिला काउंटर पर रखे हार और चेन लेकर भाग गई। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि भागते समय महिला ने हथियार भी दिखाया था। सूचना के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच के लिए टीमें गठित की गईं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि महिला लूट के बाद एक लड़के के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हुई थी। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के अनुसार, जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में चालक ने महिला का नाम बताया है और पूरी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी महिला को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत:काम करते समय हादसा, परिवार में मचा कोहराम
    Next Article
    लखनऊ में सुबह से छाए बादल:चल रही ठंडी हवा, दिन में तेज आंधी चलने की संभावना, तापमान में होगी गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment