Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में युवक का शव खेत में मिला:पास में चाबी लगी बाइक खड़ी थी, हत्या की आशंका, दादी को बुआ के घर छोड़ने गया था

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक 20 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान सचेंडी निवासी राजा बाबू वर्मा के रूप में हुई है। शव के पास चाबी लगी बाइक मिलने से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना मकरंदपुर बंथा के पास मैथा–केशरीनेवादा नहर रोड किनारे सामने आई। देर रात खेत में युवक का खून से सना शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना डायल-112 पर पहुंचते ही पुलिस हरकत में आ गई। इसके बाद एएसपी राजेश पांडेय, सीओ रसूलाबाद आलोक कुमार, शिवली पुलिस और आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पास में खड़ी मिली चाबी लगी बाइक घटनास्थल के पास एक बाइक चाबी लगी हालत में खड़ी मिली। इसी आधार पर पुलिस यह आशंका जता रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को खेत में लाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर उसकी भी जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है। भीड़ में हुई पहचान, परिजनों में मचा कोहराम मौके पर जुटी भीड़ के बीच बटुइया अरशदपुर निवासी नरेश और देशराज ने शव की पहचान झखरा सचेंडी निवासी रामलखन के पुत्र राजा बाबू वर्मा के रूप में की। पहचान होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मां ममता, भाई अंकुश और बहन लक्ष्मी समेत परिवार के अन्य सदस्य देर रात मौके और थाने पर गमगीन हालत में पहुंचे। दादी को बुआ के घर छोड़ने गया था युवक परिजनों के मुताबिक, राजा बाबू पीओपी का काम करता था। गुरुवार को वह अपनी दादी राजेश्वरी को भउआ पुरवा गांव में अपनी बुआ आरती के घर छोड़ने गया था। इसके बाद देर रात उसका शव मिलने की खबर आई। परिजनों ने इसे साफ तौर पर हत्या बताते हुए पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करती रही और मृतक की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी रही। पुलिस बोली- हर पहलू से जांच जारी सीओ रसूलाबाद आलोक कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में जमीनी विवाद की मारपीट में दूसरी मौत:17 साल के किशोर ने तोड़ा दम, गांव में पुलिस-पीएसी तैनात, 26 मार्च को हुई थी मारपीट
    Next Article
    गैंगस्टर राजकुमार वर्मा की 31 लाख की संपत्ति कुर्क:जिला मजिस्ट्रेट ने अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment