Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:किडनी बेचने वाला आयुष पुलिस के पैर पकड़कर बोला- मां से मत बताना, सभी अस्पतालों को नोटिस जारी

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… रुपए के लालच में अपनी किडनी बेचने वाले आयुष से पुलिस ने आयुष से कहा कि वह अपने घरवालों को पूरी बात बता दे। इस पर आयुष पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर रोने लगा। कहा- सर, मेरी मां को कुछ मत बताना। मैं नौकरी करने की बात कहकर कानपुर आया था वहीं, एक महिला बैंककर्मी के साथ उसके सहकर्मियों ने मारपीट की। आरोप है कि उसे सड़क पर गिराकर घसीट दिया गया। इससे महिला के कपड़े फट गए और उसकी चेन भी लूट ली गई। बुधवार को महिला की कंपनी, IDFC बैंक, ने ‘गेट टूगेदर’ पार्टी का आयोजन किया था। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार 10 खबरें… 1ः किडनी डोनर आयुष और रिसीवर पारुल लखनऊ रेफर:अब RMLH में इलाज होगा, 4 आरोपियों की तलाश में मेरठ जाएगी पुलिस कानपुर में किडनी रिसीवर पारुल तोमर और डोनर आयुष चौधरी को आज सुबह लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। करीब 10:30 बजे हैलट हॉस्पिटल की 2 डॉक्टरों की टीम दोनों को लेकर राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल (RMLH) के लिए रवाना हुई। लखनऊ में दोनों का इलाज अब RMLH के नेफ्रोलॉजी विभाग में किया जाएगा। किडनी ट्रांसप्लांट स्कैंडल में कुल 10 लोग शामिल पाए गए हैं। इनमें से 5 डॉक्टर और 1 दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी डॉ. अफजल, डॉ. वैभव, डॉ. अनुराग और डॉ. रोहित फरार हैं। पुलिस की टीम इनकी तलाश में मेरठ गई है। इसी बीच क्राइम ब्रांच ने दोपहर करीब 1 बजे डॉक्टर रोहित की टीम से दो ओटी टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। पढ़ें पूरी खबर… 2ः किडनी बेचने वाला MBA स्टूडेंट गर्लफ्रेंड के सामने फूट-फूटकर रोया:कानपुर में पुलिसवालों के पैर पकड़े; बोला- मां को मत बताना कानपुर में रुपए के लालच में अपनी किडनी बेचने वाले आयुष को हैलट अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। साथ ही किडनी रिसीवर पारुल तोमर को भी लखनऊ लाया गया है। दोनों को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले हैलट में पुलिस ने आयुष से कहा कि वह अपने घरवालों को पूरी बात बता दे। इस पर आयुष पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर रोने लगा। कहा- सर, मेरी मां को कुछ मत बताना। मैं नौकरी करने की बात कहकर कानपुर आया था। पढ़ें पूरी खबर… 3ः कानपुर में महिला बैंककर्मी से मारपीट, VIDEO:नशे में धुत 2 कर्मचारियों ने सड़क पर घसीटा, कपड़े फटे; चेन लूटकर फरार कानपुर में एक महिला बैंककर्मी के साथ उसके सहकर्मियों ने मारपीट की। आरोप है कि उसे सड़क पर गिराकर घसीट दिया गया। इससे महिला के कपड़े फट गए और उसकी चेन भी लूट ली गई। बुधवार को महिला की कंपनी, IDFC बैंक, ने ‘गेट टूगेदर’ पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बैंक के सभी कर्मचारी शामिल हुए थे। आरोप है कि पार्टी में कुछ कर्मचारी शराब के नशे में थे। इसी बीच 2 कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई। महिला ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की, तभी उसके साथ भी बदसलूकी हुई। पढ़ें पूरी खबर… 4ः किडनी गैंग से जुड़े शिवम ने 2 शादियां की हैं:कानपुर में हॉस्पिटल निर्माण के लिए जमीन खरीदी, 15 साल पहले मजदूरी करने आया था कानपुर पुलिस ने किडनी रैकेट का खुलासा करते हुए दलाल शिवम अग्रवाल उर्फ काड़ा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। शिवम इस गैंग में ग्राहक तलाशने का काम करता था। 8वीं पास एक मजदूर कैसे एंबुलेंस ड्राइवर से किडनी गैंग का प्रमुख सदस्य बन गया?…इसकी पड़ताल करने दैनिक भास्कर की टीम उसके घर कल्याणपुर पहुंची। गोवा गार्डन एरिया में शिवम ससुराल में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है। उसके सास-ससुर भी साथ रहते हैं। टीम जब घर पहुंची तो शिवम के ससुर मिले। पढ़ें पूरी खबर… 5ः हर ऑपरेशन के बाद डॉ. रोहित सिम तोड़ देता था:बोला था- हैंडराइटिंग का मिलान न हो, कानपुर में सभी अस्पतालों को नोटिस जारी डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि डॉ. रोहित की पहचान में कुछ समय लग रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह हर ऑपरेशन के लिए नया सिम इस्तेमाल करता और काम पूरा होने के बाद उसे फेंक देता था। डीसीपी के मुताबिक यह जानकारी आहूजा अस्पताल के डॉ. सुरजीत सिंह ने पूछताछ में दी। डॉ. सुरजीत ने डॉ. रोहित से पूछा कि ऑपरेशन के बाद आपका नंबर क्यों नहीं चलता। इस पर डॉ. रोहित हंसते हुए बोला था, "तुम मुझे बेवकूफ समझते हो क्या? हर ऑपरेशन के बाद सावधानी रखनी पड़ती है। इसलिए हर बार नया सिम इस्तेमाल होता है।" डीसीपी ने बताया कि हैंडराइटिंग से मिलान न हो इसके लिए वह ऑपरेशन के बाद दवाइयां सादे पर्चे पर नहीं लिखता, सब कुछ टाइप किया जाता था। पढ़ें पूरी खबर… 6ः फर्जी डिग्री गिरोह, 4 आरोपियों को पुलिस जेल से लाई:उन्नाव से दो डिग्रियां और कौशांबी से मिली ब्लैंक चेकें, 24 घंटे की मिली थी रिमांड कानपुर के किदवई नगर में फर्जी मार्कशीट गिरोह कांड में गिरफ्तार हुए सरगना शैलेंद्र समेत चार आरोपियों की 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस उन्हें जेल से बाहर लेकर आई। इस दौरान आरोपियों को उन्नाव और कौशांबी ले जाया गया, जहां से बीफार्मा की दो डिग्रियां और खाली चेकें बरामद हुईं। हालांकि समय कम होने के कारण अन्य आरोपियों को उनके ठिकाने तक नहीं ले जाया जा सका। पुलिस एक बार फिर कोर्ट में रिमांड की अर्जी डालने की तैयारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 7ः राहुल गांधी ने स्मार्ट सिटी पर उठाए सवाल:कहा- कानपुर में 489 करोड़ खर्च, लेकिन बदलाव नहीं, BJP बोली- उन्हें इतिहास नहीं पता कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के स्मार्ट सिटी मिशन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सवाल उठाए। उन्होंने स्मार्ट सिटी बनाने के लिए खर्च किए गए बजट की लिस्ट भी जारी की, जिसमें कानपुर नगर का नाम शामिल था। पोस्ट में उन्होंने योजना के तहत किए गए कार्यों पर सवाल खड़े किए और जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगा कि काम हुआ तो शहर स्मार्ट सिटी जैसी क्यों नहीं दिख रही है। कानपुर में कांग्रेस कमेटी ने इस पर बैठक भी की। शहर के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से पूछा गया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत जो पैसा खर्च हुआ, उसका काम कहां हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 8ः कानपुर में अहूजा और प्रिया हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द:किडनी ट्रांसप्लांट केस में प्रिया हॉस्पिटल सील, कई हॉस्पिटलों को नोटिस कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। एक दिन पहले मेड लाइफ हॉस्पिटल को सील किया गया था, अब अहूजा हॉस्पिटल और प्रिया हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। विभाग के अनुसार शहर के अन्य बड़े अस्पतालों पर भी जल्द कार्रवाई की संभावना है। पुलिस ने भी शहर के सभी प्रमुख अस्पतालों को नोटिस भेजा है। डॉक्टर प्रीति आहूजा और डॉक्टर सुरजीत आहूजा के कल्याणपुर स्थित मसवानपुर चौराहे के पास मौजूद अहूजा हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। प्रिया हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन भी निरस्त कर दिया गया है। दोनों अस्पतालों को तीन दिन के भीतर खाली कर सामान हटाना होगा। पढ़ें पूरी खबर… 9ः हनुमान जयंती पर पनकी मंदिर में उमड़े भक्त:लंबी लाइनें, घंटों इंतजार के बाद मिल रहे दर्शन कानपुर के पनकी हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि देर रात से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला अब तक लगातार जारी है। गुरुवार आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था और सुबह होते-होते यह संख्या हजारों में पहुंच गई। हनुमान जयंती के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान हनुमान के दर्शन किए। कई भक्त व्रत रखकर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर को फूलों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक आभा से जगमगाता नजर आया। पढ़ें पूरी खबर… 10ः CSJMU के 18 कोर्सों में एंट्रेंस-एग्जाम, 157 में डायरेक्ट एडमिशन:समर्थ पोर्टल के जरिए होंगे एडमिशन, विवि ने जारी की कोर्स लिस्ट छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) कैंपस में संचालित 13 स्कूलों के अंतर्गत संचालित 175 कोर्सों में अकादमिक सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रकिया शुरू हो गयी है। विश्वविद्यालय की डीन एकडेमिक्स प्रो.बृष्टि मित्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के जरिए 18 कोर्सों में एडमिशन होंगे। इसके अलावा मेरिट व साक्षात्कार के आधार पर 157 कोर्सों में एडमिशन लिया जाएगा। जल्द ही समर्थ पोर्टल के जरिये शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण शुरु किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज हटाए गए, ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का फैसला
    Next Article
    कानपुर देहात में बारिश, गेहूं फसल को नुकसान की आशंका:खेतों में कटी पड़ी फसल के भीगने और खराब होने का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment