Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर से मुंबई जा रही 25 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी:नेपाल से कानपुर आता था माल, ट्रेन के जरिए होता प्लाई

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर में मेफेड्रोन ड्रग्स की तस्करी के मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नेपाल और बहराइच के रास्ते ट्रेनों से बड़े पैमाने पर ड्रग्स कानपुर लाई जा रही थी। बीते छह महीने में करीब 25 करोड़ रुपए की ड्रग्स शहर पहुंचने की जानकारी मिली है। कर्नलगंज और बाबूपुरवा में बैठे सप्लायर इस नेटवर्क को चला रहे थे। यहां से कोकीन, मेफेड्रोन, गांजा, चरस और हेरोइन की सप्लाई यूपी, बिहार, कोलकाता और मुंबई समेत दूसरे शहरों में की जा रही थी। इसके लिए गिरोह बाइक, कार, रोडवेज बस और ट्रेनों का इस्तेमाल करता था। करीब 7.50 करोड़ रुपए की अंतरराष्ट्रीय कीमत वाली 750 ग्राम मेफेड्रोन के साथ पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, पुलिस को अब 20 से 25 करोड़ रुपए की ड्रग्स लेकर ट्रेन से मुंबई जा रहे चार अन्य तस्करों की जानकारी मिली है। पुलिस गुरुवार को इस पूरे सिंडिकेट का खुलासा कर सकती है। 7.50 करोड़ की ड्रग्स के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार उरई में गुलाब जल की आड़ में चल रही मेफेड्रोन ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद फजलगंज पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें कर्नलगंज निवासी नजीमुद्दीन, बाबूपुरवा निवासी रिजवान, शाहजहांपुर के हाजिद अली उर्फ साहिल, फर्रुखाबाद निवासी रेहान कुरैशी और रिषभ कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 750 ग्राम मेफेड्रोन बरामद की थी। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपए बताई गई थी। पूछताछ में पुलिस को तस्करी के बड़े नेटवर्क की जानकारी मिली। कर्नलगंज और बाबूपुरवा से चल रहा नेटवर्क पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह का नेटवर्क कर्नलगंज के गम्मू खां का हाता और बाबूपुरवा से संचालित हो रहा था। यहां बैठे सप्लायर दूसरे राज्यों में ड्रग्स पहुंचाने के लिए अपने गुर्गों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक, कर्नलगंज ड्रग्स की सप्लाई का बड़ा केंद्र बन चुका है। यहां बाहर से ड्रग्स लाकर अलग-अलग राज्यों में भेजी जाती थी। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े कई लोगों की पहचान की है। नेपाल-बहराइच के रास्ते ट्रेनों से आती थी खेप पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरोह नेपाल और बहराइच के रास्ते ड्रग्स कानपुर लाता था। इसके बाद ट्रेनों के जरिए शहर से दूसरे राज्यों में सप्लाई की जाती थी। पिछले छह महीने में करीब 25 करोड़ रुपए की ड्रग्स कानपुर पहुंचने की जानकारी मिली है। गिरोह के सदस्य पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों के बड़े होटलों में ठहरते थे। इससे उनकी गतिविधियों पर आसानी से शक नहीं होता था। गुर्गों को भी नहीं पता होता था कौन-सी ड्रग्स ले जा रहे तस्करी के लिए अरबाज और हसीन बाबूपुरवा, मछरिया और कर्नलगंज के युवकों को अपने नेटवर्क में शामिल करते थे। इनसे बाइक, कार, रोडवेज बस और ट्रेन के जरिए ड्रग्स की डिलीवरी कराई जाती थी। खास बात यह थी कि डिलीवरी करने वाले गुर्गों को भी यह नहीं बताया जाता था कि वे कौन-सी ड्रग्स लेकर जा रहे हैं। इससे पकड़े जाने पर पूरे नेटवर्क की जानकारी बाहर आने का खतरा कम रहता था। 28 अक्टूबर को शादी में शामिल होने आया था खय्याम पुलिस इस पूरे नेटवर्क के सरगना मुंबई के धारावी निवासी खय्यामुद्दीन उर्फ खय्याम सैय्यद समेत अरबाज कट्टा, हसीन बाबू, दानिश और शैलू उर्फ शालू बाबा की तलाश कर रही है। जांच में सामने आया कि खय्याम 28 अक्टूबर को परिवार के साथ बाबूपुरवा में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। पुलिस को रिजवान के मोबाइल फोन में खय्याम की यात्रा से जुड़ा टिकट भी मिला है। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ड्रग्स की सप्लाई के रास्तों की जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CRPF जवान की पिस्टल से बेटी को लगी गोली:कानपुर में खेलते समय हुआ हादसा, इलाज जारी
    Next Article
    राजभर बोले-अखिलेश का अहंकार खत्म करने के लिए सीट बदली:संविधान नहीं, कांग्रेस खतरे में; भाजपा बोली- सपा वादे न करे, हिसाब दे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment