Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सड़क हादसे में 3 की मौत:बाइक डिवाइडर से टकराई, तीनों तिलक समारोह से लौट रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के शिवराजपुर में हुए सड़क हादसे ने तीन परिवारों का सहारा छीन लिया। तीनों तिलक समारोह से लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं। मृतकों में 9 साल का मासूम पीयूष भी शामिल था, जो स्कूल जाने के लिए घर लौट रहा था। हादसे में मारे गए विनोद और उनके दोस्त रामनारायण ने एक रात पहले भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया था। हादसे में मारे गए रामनारायण के बेटे विशाल ने बताया- मेरे पिता गांव की कीर्तन मंडली में भजन गाते थे और गांव के लोग उनके मुरीद थे। विनोद की बहन सुनीता के बेटे राहुल के तिलक के साथ बिल्हौर के कल्लूपुरवा में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था। उसमें शामिल होने के लिए सुनीता ने पिता को बुलाया था। वहीं से लौटते समय यह हादसा हो गया और हम अनाथ हो गए। देखिए 2 तस्वीरें… साले का 9 साल का बेटा लेकर लौट रहे थे विनोद बिठूर के बाकरगंज निवासी विनोद निषाद अपने बहनोई सुरेश के यहां बिल्हौर के कल्लूपुरवा गांव में तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके साथ पड़ोसी रामनारायण निषाद भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। गुरुवार सुबह दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ विनोद के साले राजू का 9 वर्षीय बेटा पीयूष भी बाइक पर सवार था। पीयूष, उजियारीपुरवा निवासी राजू निषाद का इकलौता बेटा था। उनकी एक 6 साल की बेटी भी है। भतीजे संतोष ने बताया कि पीयूष जुगल देवी स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। गुरुवार को उसे स्कूल जाना था, इसलिए वह विनोद के साथ घर लौट रहा था। जबकि राजू अपनी पत्नी और बेटी के साथ रात में ही घर लौट आए थे। सड़क हादसे ने छीना परिवार का इकलौता सहारा विनोद के परिवार में पत्नी मंजू और चार बेटियां शिवानी, शीबू, वर्षा व इच्छा हैं। हादसे में परिवार का इकलौता सहारा छिन गया। भतीजे राहुल की शादी को लेकर विनोद बेहद खुश थे। 14 अप्रैल को भजन संध्या कार्यक्रम में माता के भजनों पर वह खूब झूमे और तिलक समारोह में भी जमकर डांस किया था। वह कह रहे थे कि शादी में इससे भी ज्यादा धमाल करेंगे, लेकिन हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने बताया कि बाइक विनोद चला रहे थे, जबकि उस पर पीयूष और रामनारायण सवार थे। पत्नी को नहीं दी रामनारायण की मौत की जानकारी हादसे में मारे गए रामनारायण की पत्नी ननकी लिवर की बीमारी से ग्रसित हैं, जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती थीं। परिवार में उनकी पांच बेटियां नेहा, प्रीति, मुस्कान, शिवानी और खुशी हैं। बेटे ने बताया कि पिता की मौत की जानकारी फिलहाल मां को नहीं दी गई है। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर ले आया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में युवक की संदिग्ध मौत:पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    रामपुर में जननी सुरक्षा में 3 एमओआईसी का वेतन रुका:डीएम ने कहा- किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment