Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:रिश्वत मांगने वाले चौकी इंचार्ज सस्पेंड, विधायक नसीम सोलंकी का दर्द छलका

    17 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें… चौबेपुर में मारपीट और आगजनी के मामले में 60 हजार रुपए रिश्वत मांगने पर बाबा कुआं चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया गया। आजम खान की रिहाई पर सपा विधायक नसीम सोलंकी का दर्द छलका। बोलीं- मैंने उनकी बुजुर्ग बेगम का दर्द देखा। मैं भी उसी तकलीफ से गुजरी। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1- राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड के आरोपियों पर एक लाख का इनाम राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में बिल्डर समेत 5 फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया। चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी। हादसे में 2 लोगों की जान गई थी। पढ़ें पूरी खबर... 2- आजम की रिहाई पर नसीम सोलंकी का दर्द छलका आजम खान की रिहाई पर सपा विधायक नसीम सोलंकी का दर्द छलका। बोलीं- मैंने उनकी बुजुर्ग बेगम का दर्द देखा। मैं भी उसी तकलीफ से गुजरी। इरफान सोलंकी बोले- अब हम चुनाव में दहाड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर... 3- पूर्वी हवा से रात के पारे में गिरावट के आसार कम शहर में हवाओं का रुख बदलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। सुबह सर्द हवाओं ने ठंडक का एहसास कराया। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी रही। सुबह और शाम के साथ रात में ठंडक बनी रहेगी। आज, 22 नवंबर को बादल छाए रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर... 4- 'फ्लैट नहीं खुला तो आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं' राधिका अपार्टमेंट पर नोटिस चस्पा होने के बाद यहां रहने वाले 11 परिवारों को बेघर होने का डर सता रहा। लोग बोले- फ्लैट नहीं खुला तो आत्महत्या के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचेगा। जीवनभर की कमाई लगा दी... अब कहां जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर... 5- कारोबारी के बेटे संभव डेथ केस में आरोपी के पार्टी वीडियो सामने आए कागज कारोबारी के बेटे संभव की मौत के मामले में गर्लफ्रेंड सुहाना के सौतेले पिता ने आरोपी के प्रवीण डिस्कोथेक में शराब के नशे में लड़कियों के साथ डांस के वीडियो शेयर किए। साथ ही CBI जांच की मांग की। पढ़ें पूरी खबर... 6- प्रकाश उत्सव पर आज बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक आज 22 नवंबर को गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर शहर की 8 मेन रोड्स पर डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से घंटाघर, बांसमंडी, मूलगंज, डिप्टी पड़ाव और मोतीझील समेत कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पढ़ें पूरी खबर... 7- रिश्वत मांगने वाले चौकी इंचार्ज सस्पेंड, मारपीट के केस में मांग रहे थे घूस चौबेपुर क्षेत्र में मारपीट और आगजनी के मामले में रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। बाबा कुआं चौकी इंचार्ज पर एक आरोपी के भाई का नाम मुकदमे से हटाने के एवज में 60 हजार रुपए मांगने का आरोप है। चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर जांच ACP बिल्हौर अंकित कुमार को सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर… 8- 52 विधानसभा सीटों के लिए महिला प्रवासी रवाना, संगठन को करेंगी मजबूत कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों पर अन्य प्रदेशों से आईं बीजेपी महिला पदाधिकारियों को प्रभारी बनाकर रवाना किया गया.. 17 जिलों में गुजरात, मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ की पदाधिकारी महिलाएं संगठन को मजबूत करेगीं पढ़ें पूरी खबर… 9- हवा के जहरीले कण खून में घुल रहे, डायबिटीज और गर्भ में शिशु की मौत हो रही GSVM मेडिकल कॉलेज में नेशनल लंग्स कैंसर कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञ बोले- हवा के जहरीले कण खून में घुल रहे। कॉन्फ्रेंस में डायबिटीज, गर्भस्थ शिशु के विकास और लंग कैंसर पर भी चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर… 10- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत महाराजपुर के हाथीपुर गंगागंज रेलवे लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। रेलवे लाइन के किनारे युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में यूपी-एमपी को जोड़ने वाली सड़क होगी चौड़ी:24.20 करोड़ रुपए होंगे खर्च, बजट जारी
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- स्किल है तो कोई AI रोजगार नहीं छीनेगा; युजवेंद्र चहल BJP में शामिल; बांग्लादेश में हसीना समर्थकों के घर जलाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment