Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- स्किल है तो कोई AI रोजगार नहीं छीनेगा; युजवेंद्र चहल BJP में शामिल; बांग्लादेश में हसीना समर्थकों के घर जलाए

    18 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन में तीन राज्यों के दौरे पर रहे। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर ‘राजनीति की पिच’ पर खेलते नजर आएंगे। बांग्लादेश में हसीना की वापसी खबरों के बीच हिंसा बढ़ रही है। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. योगी ने भाई के साथ मां को मुखाग्नि दी, चिता सजाई, पैर छूकर विदाई दी; लिखा- अंतिम प्रणाम मां.. योगी की मां सावित्री देवी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। सीएम ने अपने सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट के साथ मां को मुखाग्नि दी। हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी ने मां की चिता सजाई। पैर छूकर विदाई दी। मां की अंतिम यात्रा में रोए योगी: सीएम योगी मां की अंतिम यात्रा के दौरान रो पड़े। उन्होंने घर से मां की अर्थी को कंधा देकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। बार-बार रुमाल से आंसू पोछते रहे। योगी मां के पार्थिव शरीर के साथ ही पौड़ी के पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार पहुंचे। योगी ने मां के अंतिम संस्कार की तस्वीरें पोस्ट कर X पर लिखा- अंतिम प्रणाम मां...। उन्होंने महाभारत का श्लोक भी लिखा, जिसका अर्थ है- 'मां जैसी कोई छाया नहीं। कोई आश्रय नहीं। कोई प्रेम नहीं। कोई सुरक्षा नहीं। कोई जीवनदाता नहीं।' पूरी खबर पढ़ें… 2. पीएम मोदी बोले- जिनके पास स्किल, कोई AI उनका रोजगार नहीं छीन सकता; एक दिन में तीन राज्यों का दौरा किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के लखनऊ में 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जिनके पास स्किल है, उनका रोजगार कोई AI नहीं छीन सकता। पीएम ने यहां देशभर से आए 52 नेशनल टॉपर्स को सम्मानित भी किया। पीएम का पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा भी पीएम बंगाल के दौरे पर IIT खड़गपुर की प्लेटिनम जुबली यानी स्थापना के 75 साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने इनोवेशन, डेवलपमेंट और IIT खड़गपुर के बारे में बात की थी। पीएम बिहार दौरे पर वैशाली पहुंचे थे। उन्होंने यहां गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया। ब्रिज का नाम बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी पुलिस ने जज की जगह ओवैसी को गार्ड-ऑफ-ऑनर दिया, सुप्रीम कोर्ट जज के लिए तैयारी की गई थी सहारनपुर में पुलिसवालों ने गलती से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। दरअसल, सर्किट हाउस में शनिवार सुबह सुप्रीम कोर्ट के एक जज को पहुंचना था। उनके लिए ही गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी थी, लेकिन उनसे पहले ओवैसी वहां पहुंच गए। सच्चाई सामने आने पर डैमेज कंट्रोल में जुटी पुलिस: जज के आने से पहले ही पुलिसककर्मियों ने गलतफहमी में ओवैसी को सलामी दे दी। हालांकि, जब पुलिस को इसका पता चला तो वह डैमेज कंट्रोल में लग गए। पूरी खबर पढ़ें… 4. बांग्लादेश में हसीना समर्थकों के 50 घर जलाए, PM रहमान के पार्टी लीडर्स की हत्या के बाद हिंसा बांग्लादेश के पूर्व पीएम शेख हसीना की देश वापसी की चर्चा के बीच देश में हिंसक घटनाएं जारी हैं। अब नराइल जिले में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं, पूर्व सांसदों और समर्थकों के करीब 50 घरों और दुकानों में आग लगा दी गई। आगजनी और हमले की 6 घटनाएं 15 नवंबर - शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में अवामी लीग के समर्थकों ने रैली निकाली। BNP के दफ्तरों, नेताओं के घरों और दुकानों में तोड़फोड़ के लिए अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया गया। 17 नवंबर - गोपालगंज के तुंगीपाड़ा पुलिस थाने पर हमला हुआ। इसी रात BNP सांसद के घर में भी आग लगाई गई। पुलिस के मुताबिक अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार नेताओं को छुड़ाने के लिए थाने पर हमला किया था। 18 नवंबर - चटगांव में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगा दी गई। 19 नवंबर - गोपालगंज में पुलिस थाने, ग्रामीण बैंक की शाखा और कई घरों में आग लगाई गई। थाने में खड़े करीब 20 वाहन भी जलाए गए। 20 नवंबर - सिलहट में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर में आग लगाई गई। कबीर ने इसके लिए अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया। पूरी खबर पढ़ें… 5. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में पदाधिकारी बनाए गए क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को भाजपा जॉइन की। उन्हें पार्टी की नई नेशनल OBC मोर्चा कार्यकारिणी में ‘स्पेशल इनवाइटी’ बनाया गया है। दरअसल, भाजपा ने OBC मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसमें 7 उपाध्यक्ष, 3 राष्ट्रीय महामंत्री, 7 राष्ट्रीय सचिव और 37 राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी में स्पेशल इनवाइटी का क्या रोल स्पेशल इन्वाइटी का मतलब, वो नेता जो कार्यसमिति का स्थाई सदस्य नहीं है, लेकिन इनका नाम विशेष लिस्ट में होता है। इन्हें बैठक में बैठने, बोलने, सुझाव देने का अधिकार होता है, लेकिन आमतौर पर पार्टी के भीतरी चुनावों में वोटिंग का अधिकार नहीं होता। चहल का फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास चहल ने इसी साल 2 अक्टूबर को फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की थी। उन्होंने साफ किया था कि वे वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 6. माउंट आबू में तापमान जीरो डिग्री, झारखंड में तूफान अकवान के असर से 20 फ्लाइट कैंसिल देश के उत्तरी राज्यों में सर्दी जोर पकड़ने लगी है। राजस्थान में भी सर्दी बढ़ रही है। माउंट आबू में शनिवार को तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। यूपी में कोहरे का अलर्ट है। वहीं झारखंड में तूफान अकवान के असर से बारिश हुई। रांच से 20 फ्लाइट कैंसल कर दी गई हैं। तमिलनाडु के कंधाल, ग्लेनमोरगन और थलैकुंधा जैसे इलाकों में सुबह के समय पाला जमने लगा है। नीलगिरि में शीतलहर का असर है। ऊटी में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… बकरियों का ब्यूटी कॉम्पिटिशन राजस्थान के पुष्कर मेले में इस बार बकरों-बकरियों का अनोखा ब्यूटी कॉन्टेस्ट हुआ। कोई बना ‘बेस्ट राजा’ तो कोई ‘बेस्ट सुंदरी’। सुंदरता, कद-काठी और नस्ल के आधार पर विजेता चुने गए। तीन अन्य बकरियों को भी इनाम मिला। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… वृश्चिक वालों को शादी का अच्छा रिश्ता और मकर राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:रिश्वत मांगने वाले चौकी इंचार्ज सस्पेंड, विधायक नसीम सोलंकी का दर्द छलका
    Next Article
    औवेसी ने चंद्रशेखर के घर खाना खाया, रोहिणी का तंज:इमरान मसूद बोले- यूपी में कोई तीसरा गठबंधन नहीं, सीधा मुकाबला राहुल-मोदी के बीच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment