Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में यूपी-एमपी को जोड़ने वाली सड़क होगी चौड़ी:24.20 करोड़ रुपए होंगे खर्च, बजट जारी

    16 hours ago

    1

    0

    झांसी में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन आसान होने वाला है। दोनों राज्यों को जोड़ने वाले बिजना-नोटा-हाटी-उबौरा मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। अभी 7 मीटर चौड़ी इस सड़क को बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। इसके लिए 24.20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सरकार ने पहली किस्त जारी कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क चौड़ी होने के साथ इसके शोल्डर भी दुरुस्त किए जाएंगे, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके। इससे टहरौली के रास्ते निवाड़ी और आसपास के इलाकों में जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। खासकर यूपी और एमपी के बीच रोजाना आने-जाने वाले वाहन चालकों का सफर आसान होगा। ट्रैफिक लोड डेढ़ गुना होने पर लिया फैसला लोक निर्माण विभाग (PWD) ने दो साल पहले इस मार्ग का सर्वे कराया था। इसमें पता चला कि सड़क पर सामान्य से करीब डेढ़ गुना अधिक ट्रैफिक है। दो राज्यों को जोड़ने वाला मार्ग होने के कारण यहां वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सड़क की चौड़ाई कम होने से राहगीरों को परेशानी होती थी। बड़े वाहनों के निकलने से कई बार जाम भी लग जाता था। इसी समस्या को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। अब बजट की पहली किस्त जारी होने के बाद काम शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। खास बात यह है कि चौड़ीकरण के लिए अतिरिक्त जमीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रस्तावित चौड़ाई के लिए जरूरी जमीन लोक निर्माण विभाग के पास पहले से उपलब्ध है। इस मार्ग के चौड़ा होने से बिजना, नोटा, हाटी और उबौरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता के मुताबिक बजट स्वीकृत होने के बाद जल्द ही चौड़ीकरण का काम शुरू कराया जाएगा। चार अन्य सड़कों के निर्माण के लिए भी बजट लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना में शामिल चार अन्य सड़कों के निर्माण के लिए भी बजट जारी किया गया है। इनमें बड़ागांव ब्लॉक में टंकोरी से छपरा तक 3 किलोमीटर सड़क के लिए 1.50 करोड़ रुपए, भगवंतपुरा में वन उद्यान के सामने सड़क के लिए 1 करोड़ रुपए, गढ़िया गांव में 3.75 किलोमीटर नई सड़क के लिए 1.25 करोड़ रुपए और मऊरानीपुर में रोरा के पास 2.50 किलोमीटर सड़क के लिए 1.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दोस्तों पर फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार:एनकाउंटर के डर से इंस्टाग्राम पर लाइव आया, हाथ से खून निकला; वाराणसी से पकड़ा गया
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:रिश्वत मांगने वाले चौकी इंचार्ज सस्पेंड, विधायक नसीम सोलंकी का दर्द छलका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment