Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दोस्तों पर फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार:एनकाउंटर के डर से इंस्टाग्राम पर लाइव आया, हाथ से खून निकला; वाराणसी से पकड़ा गया

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में चाय की दुकान पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी शेखर कौशल को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी शेखर के हाथ की कलाई पर चोट दिख रही है और खुन निकल रहा है। बाहर खड़ी पुलिस को गाली दे रहा है। इससे पहले पुलिस ने कुंवर सूर्यदेव सिंह उर्फ शिवा) को गिरफ्तार किया था। वह महोबा के खरेला का रहने वाला है। मामले में शामिल अन्य 2 आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। दरअसल, सोमवार को स्कॉर्पियों से चारों आरोपी गोमतीनगर में चाय की दुकान पर पहुंचे थे। वहां दुकानदार को गाली दी। तभी वहां मौजूद दो दोस्तों ने इसका विरोध किया। इसके बाद चारों ने कई राउंड फायरिंग की थी। जानिए पूरा मामला… चाय की दुकान पर स्कॉर्पियों से पहुंचे थे बलिया निवासी उपेंद्र सिंह लखनऊ में कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उनके दोस्त प्रशांत सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे उपेंद्र अपने दोस्त अमित सिंह के साथ गोमतीनगर सेक्टर-1 स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट के पास मान सिंह यादव की चाय की दुकान पर गए थे। दोनों चाय पीने के बाद पैसे का हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो-एन सवार चार लोग पहुंचे और गाली देते हुए चाय मांगने लगे। उपेंद्र और अमित ने गाली देने का विरोध किया और पहले अपना हिसाब पूरा करने के बाद चाय लेने की बात कही। गाली का विरोध करने पर पिस्टल से की फायरिंग इस पर आरोपी उनसे भी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने गाड़ी से पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पिस्टल गिर गई तो आरोपियों ने गाड़ी से दूसरी पिस्टल निकाल ली और उससे भी कई राउंड फायर किए। अचानक हुई फायरिंग से दुकान के आसपास अफरा-तफरी मच गई। हालांकि उपेंद्र और अमित बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले में केस दर्ज कर पुलिस तभी से इन आरोपियों के तलाश में जुटी थी। दो दिन पहले एक आरोपी गिरफ्तार हुआ था। हाथ में चोट लगी, पुलिस पर चिल्लाते दिखा लखनऊ पुलिस शनिवार को शेखर कौशल को गिरफ्तार किया। शेखर की गिरफ्तारी से पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उसके हाथ में चोट दिखाई दे रही है। वह चिल्लाते हुए अपनी बात कह रहा है। आरोपी का यह वीडियो सामने आया है। पुलिस वीडियो से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। ……………………… संबंधित खबर पढ़िए- लखनऊ में चाय की दुकान पर 8 राउंड फायरिंग:स्कॉर्पियो सवार बदमाशों से चाय पीने के दौरान विवाद, दो दोस्त बाल-बाल बचे
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूल्हों ने पहनी 1-1 करोड़ के नोटों की माला:100 फीट लंबी, मथुरा में घुड़चढ़ी पर जीजा ने गिफ्ट में दीं
    Next Article
    झांसी में यूपी-एमपी को जोड़ने वाली सड़क होगी चौड़ी:24.20 करोड़ रुपए होंगे खर्च, बजट जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment