Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में कृषि यंत्रों की बुकिंग शुरू:सुपर सीडर और जीरो टिल ड्रिल पर सब्सिडी, 5 दिसंबर तक बुकिंग

    3 hours ago

    2

    0

    कन्नौज जिले के किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का मौका है। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए गुरुवार से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। किसान 5 दिसंबर की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत कल्टीवेटर और हैरो के दो-दो, लेजर लैंड लेवलर के दो, मिनी दाल मिल के दो, मल्टी कॉप प्लांटर के पांच, मल्टीकॉप थ्रेसर के दो, न्यूमैटिक प्लांटर के तीन और पोटैटो डिगर व पोटैटो प्लांटर के सात-सात यंत्रों पर अनुदान के लिए बुकिंग होगी। इसके अलावा पावर चॉप कटर, रोटावेटर, सोलर ड्रायर और स्ट्रॉ रीपर के दो-दो, कंबाइन हार्वेस्टर विद सुपर एसएमएस और किसान ड्रोन के एक-एक, पावर टिलर के छह यंत्रों पर अनुदान मिलेगा। वहीं, 10 लाख रुपए की परियोजना लागत वाले एक कस्टम हायरिंग सेंटर पर भी अनुदान दिया जाएगा। सुपर सीडर और जीरो टिल ड्रिल पर भी अनुदान एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत एक सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कम बाइंडर, चार सुपर सीडर और पांच जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। जनसेवा केंद्र से भी कर सकेंगे आवेदन उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसान 26 नवंबर को सुबह 11 बजे से 5 दिसंबर की रात 12 बजे तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। किसान जनसेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय पोर्टल पर स्वयं जाकर भी बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान का लाभ उठाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती बोली-प्रेमी संग मर्जी से आई हूं, परेशान न करें:जालौन में वीडियो बनाकर बोली- मुझ पर कोई दबाव न बनाए
    Next Article
    बरेली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचा, ठिठुरन बढ़ी:मॉर्निंग वॉक पर कम निकले लोग, मौसम वैज्ञानिक बोले- 1 सप्ताह में कोहरा और घना होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment