Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काला जादू की धमकी देकर 37 हजार की ठगी:इंस्टाग्राम पर 'समस्या समाधान' का दावा करने वाले ने किया अपराध

    3 hours ago

    1

    0

    बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी का एक मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर खुद को 'समस्या समाधान करने वाला' बताने वाले एक व्यक्ति ने एक युवती को काला जादू और जान से मारने की धमकी देकर उससे 37 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छपिया निवासी रूबी चौधरी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'मौलाना इकबाल खान' नाम से एक विज्ञापन देखा था। इस विज्ञापन में 'भटको चाहे जिधर, काम होगा इधर—वादा हमारा' जैसे स्लोगन के साथ शादी की बाधाएं दूर करने, खोया प्यार वापस लाने और कर्ज से मुक्ति दिलाने का दावा किया गया था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद पीड़िता को लगातार कॉल आने लगे। आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्तियों ने खुद को तांत्रिक बताया और युवती को काला जादू करने, साया भेजने तथा जान से मारने की धमकी दी। इन धमकियों से डरकर पीड़िता ने 7 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से कुल 37 हजार रुपये भेज दिए। इसके बावजूद आरोपियों ने और पैसों की मांग जारी रखी, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। रुधौली थाना में इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी के इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और डिजिटल लेनदेन का विश्लेषण करके आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी:12 केंद्रों पर 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
    Next Article
    कौशांबी में शॉर्ट सर्किट से दो घरों में आग लगी:लाखों का सामान राख, मवेशी झुलसा; फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment