Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी:12 केंद्रों पर 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर लिखित परीक्षा कल शनिवार, 25 अप्रैल से शुरू होगी। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 28,490 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। तीनों दिनों में कुल छह पालियों में यह परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स की तैनाती परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शुक्रवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान लगाए गए और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं। अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसमें 12 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 5 जोनल मजिस्ट्रेट और 12 केंद्र व्यवस्थापक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक और कक्ष निरीक्षकों की भी पर्याप्त संख्या में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक पाली में 4,416 छात्र परीक्षा देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन:महिलाओं और आबकारी अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक
    Next Article
    काला जादू की धमकी देकर 37 हजार की ठगी:इंस्टाग्राम पर 'समस्या समाधान' का दावा करने वाले ने किया अपराध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment