Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले- UP की 403 सीटों पर तैयारी:आजमगढ़ में कहा- इसी माह संगठन विस्तार होगा, अगले महीने गठबंधन पर चर्चा

    15 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मंगलवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने सदर तहसील क्षेत्र के जमालपुर में आयोजित राजभर समाज और मूल निवासी समाज पार्टी की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मीडिया से बातचीत में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चला रही है। इसके तहत वह उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 134 जिलों और शहरों में जिलाध्यक्षों के चयन के लिए AICC ऑब्जर्वर और स्टेट ऑब्जर्वरों ने करीब एक महीने तक जमीनी स्तर पर काम किया है। अब संगठन सृजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसी महीने यूपी कांग्रेस का संगठन ऊपर से लेकर नीचे तक घोषित कर दिया जाएगा। भाजपा पर साधा निशाना, शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल कांग्रेस प्रभारी ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारों ने जनता के साथ धोखा किया है। सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है और निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा महंगी होने के कारण गरीब, मजदूर, किसान, दलित, वंचित और सामान्य वर्ग के बड़ी संख्या में लोगों के लिए शिक्षा हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है। 'आस्था का इस्तेमाल सत्ता के लिए किया' राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि सरकार ने आस्था का इस्तेमाल सत्ता हासिल करने के लिए किया। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे और व्यवस्थाओं में अनियमितताओं का भी आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश में अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि दलितों और महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सरकार के संरक्षण में एक खास वर्ग का वर्चस्व बढ़ रहा है और दूसरे वर्गों की अनदेखी की जा रही है। उनके मुताबिक, मूल निवासी और दलित-वंचित समाज के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में इन वर्गों को शिक्षा, छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरियों और विभिन्न अधिकारों का लाभ मिला। अगले महीने गठबंधन पर चर्चा, 403 सीटों पर तैयारी गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि फिलहाल पार्टी का संगठन सृजन अभियान चल रहा है। इसके इसी महीने के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले महीने सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा होगी और गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। गठबंधन में जिन सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे, वहां भी कांग्रेस उनके प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेगी। पार्टी की तैयारी केवल कांग्रेस के हिस्से में आने वाली सीटों तक सीमित नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गणेश महोत्सव में उमड़ी भीड़:हीरागंज गांधी नगर में हनुमान अंश मूवी का हुआ प्रदर्शन
    Next Article
    समूह सखियों का अयोध्या में मानदेय बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन:धरना स्थल पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट, समझा कर मामला शांत कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment