Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने बाबा साहेब की जयंती पर दी श्रद्धांजलि:संविधान बचाने और उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    8 hours ago

    1

    0

    भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाए गए और एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और संविधान को बचाने का संकल्प लिया। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को सशक्त करने का भी प्रण किया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा करता है। उन्होंने इस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया। जियाउर्रहमान ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और भाजपा संविधान व लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब के विचारों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है, खासकर अल्पसंख्यक, दलित, महिलाओं और पिछड़ों के लिए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, प्रशांत बाल्मिकी और डॉ. एसडी शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना समानता, न्याय और भाईचारे पर आधारित भारत का था। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस इन मूल्यों पर खरी उतरी है और पार्टी को मजबूत करना उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राजकुमार पंडित, डॉ. एसडी शर्मा, प्रशांत बाल्मिकी, मनीष चतुर्वेदी, मनोज शर्मा एडवोकेट, अनिल शर्मा, सचिन वशिष्ठ, नईम मंसूरी, भजनलाल विमल, राजेंद्र जाटव, नरेंद्र चौधरी, विमलेश बाल्मिकी, अनुपम भारद्वाज, प्रो. टेकचंद, अमित जाटव, मुनेंद्र जाटव, साहिल खान, शोएब, अभिलाष बाल्मिकी, अनिकेत चौटाला, शहजाद अंसारी, मोहनलाल सिंह, इस्लामुद्दीन सैफी, गफ्फार, नदीम इदरीसी, नरेश शर्मा, उदय राज, सूरज और धीरज सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन कलेक्ट्रेट में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:डीएम बोले- संविधान के मूल्यों से बनेगा सशक्त समाज, समानता और अधिकारों का मार्ग दिखाया
    Next Article
    बिहार: नीतीश के बेटे निशांत कुमार नहीं बनेंगे डिप्टी CM, उनकी जगह विजेंद्र यादव को मिल सकती है जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment