Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन कलेक्ट्रेट में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:डीएम बोले- संविधान के मूल्यों से बनेगा सशक्त समाज, समानता और अधिकारों का मार्ग दिखाया

    11 hours ago

    1

    0

    भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को जालौन कलेक्ट्रेट सभागार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर ही एक सशक्त और समावेशी समाज का निर्माण संभव है। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों का जो मार्ग दिखाया। वह आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उन्होंने जोर दिया कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के सशक्त प्रतीक थे। जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब ने अपने संघर्ष और विचारों से ऐसे भारत की नींव रखी, जहां प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और सम्मान मिले। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व का परिचय दें, ताकि शासन की मंशा का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपने आचरण में उतारने पर भी जोर दिया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार ने डॉ. अंबेडकर के जीवन को संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान की प्रेरणादायक मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। वहीं, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्य सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचन्द्र मौर्य ने कहा कि बाबा साहब के विचार समाज को आगे बढ़ाने और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) विनय मौर्य, वरिष्ठ कोषाधिकारी अवनीश सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक करोड़ की सड़क में पुरानी रोड़ी का इस्तेमाल:ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों-ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप
    Next Article
    कांग्रेस ने बाबा साहेब की जयंती पर दी श्रद्धांजलि:संविधान बचाने और उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment