Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस की शंखनाद रैली में मंच पर भिड़े दो पदाधिकारी:माइक को लेकर हुई बहस, महानगर अध्यक्ष बोले- बोलने से मना नहीं, तरीका गलत है

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के रोहता में शनिवार को कांग्रेस की शंखनाद रैली के दौरान मंच पर ही दो पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया। भाषण देने के लिए माइक लेने को लेकर महानगर अध्यक्ष अमित सिंह और कांग्रेस पदाधिकारी मुकेश डागुर के बीच तीखी बहस होने लगी। दोनों नेता एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। इस दौरान मंच पर मौजूद दूसरे कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला संभाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रैली में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल होना था। उनके पहुंचने से पहले स्थानीय नेताओं के भाषण चल रहे थे। मंच पर महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के हाथ में माइक था। इसी बीच मुकेश डागुर ने अपनी बात रखने के लिए माइक लेना चाहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह और मुकेश डागुर के बीच हुई बहस रोहता में शनिवार को कांग्रेस की शंखनाद रैली आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा समेत कई पदाधिकारियों को आना था। उनके आने से पहले स्थानीय पदाधिकारियों का भाषण चल रहा था। मंच पर महानगर अध्यक्ष अमित सिंह व कांग्रेस पदाधिकारी मुकेश डागुर समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के हाथ में माइक था। इसी बीच मुकेश डागुर ने अपनी बात रखने के लिए माइक लेना चाहा। बस इसको लेकर ही विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी। इस दौरान मंच पर मौजूद अन्य नेताओं ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक विवाद जारी रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम से कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता भी असहज हो गए। ये तरीका गलत है- महानगर अध्यक्ष वायरल वीडियो में महानगर अध्यक्ष अमित सिंह कह रहे हैं कि मुकेश भाई बोलने से मना नहीं किया, लेकिन ये तरीका गलत है। ये हम सबका मंच है। कांग्रेस पार्टी का मंच है। मगर आज कुछ लोग कांग्रेस ज्वाइन भी करना चाहते है, हम उन्हें ज्वाइन कराने के लिए आए हैं। कांग्रेस पार्टी में एकजुटता रखिए। इसके बाद एक कार्यकर्ता मुकेश डागुर के हाथ में माइक थमा देता है। बदतमीजी बर्दाश्त नहीं मुकेश डागुर कहते हैं कि मैं शिक्षा क्षेत्र से आता हूं, बदतमीजी मैं भी जानता है, लेकिन बदतमीजी बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं केवल दो विषय जोड़ना चाहता था। किसानों की बात करना चाहता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में 6,300 स्टूडेंट्स को मिली डिग्री:आयशा-अरहम को मिला गोल्ड मेडल; आर्किटेक्चर में काजल ने टॉप किया
    Next Article
    अलीगढ़ में पूर्व विधायक के भतीजे को उम्रकैद:बेटे को 10 साल की सजा, 20 साल बाद आया फैसला, जमीनी रंजिश में की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment