Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में 6,300 स्टूडेंट्स को मिली डिग्री:आयशा-अरहम को मिला गोल्ड मेडल; आर्किटेक्चर में काजल ने टॉप किया

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में शनिवार को 18वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें अलग-अलग कोर्स के 6,300 स्टूडेंट्स को डिग्री और डिप्लोमा दिए गए। वहीं, बेहतर प्रदर्शन करने वाले 295 मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयशा कुद्दुस और अरहम को यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल मिला। एग्रीकल्चर की प्रज्ञा को पहला फैकल्टी गोल्ड मेडल दिया गया। आर्किटेक्चर की काजल तिवारी को भी गोल्ड मेडल मिला। विदेशी स्टूडेंट्स ने भी गोल्ड मेडल हासिल किया। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. दिनेश सिंह रहे। वह केआर मंगलम विश्वविद्यालय के चांसलर, जम्मू-कश्मीर राज्य उच्च शिक्षा परिषद के वाइस चेयरमैन और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर और संस्थापक प्रो. सैयद वसीम अख्तर ने की। देखिए 3 तस्वीरें… 193 स्टूडेंट्स को मिली पीएचडी की डिग्री समारोह में 193 पीएचडी, 1,365 पोस्ट ग्रेजुएट और 3,055 अंडर ग्रेजुएट डिग्रियां दी गईं। इसके अलावा 186 डिप्लोमा भी दिए गए। ऑनलाइन एजुकेशन के तहत 1,354 पोस्ट ग्रेजुएट और 147 अंडर ग्रेजुएट डिग्रियां प्रदान की गईं। 295 मेधावियों को मिले मेडल समारोह में 2 यूनिवर्सिटी टॉपर अवॉर्ड दिए गए। फैकल्टी स्तर पर 14 गोल्ड और 13 सिल्वर मेडल दिए गए। वहीं, प्रोग्राम स्तर पर 120 गोल्ड और 109 सिल्वर मेडल से स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। ऑनलाइन एजुकेशन के स्टूडेंट्स को 19 गोल्ड और 18 सिल्वर मेडल मिले। अरहम को मिले 3 मेडल छात्र मोहम्मद अरहम ने बताया कि एमटेक (BI प्रोग्राम) के दौरान मुझे तीन मेडल मिले हैं। इनमें प्रोग्राम गोल्ड मेडल, फैकल्टी गोल्ड मेडल और यूनिवर्सिटी सिल्वर मेडल शामिल हैं। सफलता के लिए लगातार मेहनत करना और सीखते रहना जरूरी है। मैंने बीटेक के दौरान ही अपनी पढ़ाई की नींव मजबूत कर ली थी। अरहम ने कहा कि इसका फायदा मुझे एमटेक में मिला और अच्छे अंक हासिल करने के साथ तीन मेडल भी मिले। आगे रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता हूं। खासतौर पर कैंसर रिसर्च में मेरी रुचि है और इसी क्षेत्र में आगे काम करना मेरा लक्ष्य है। डॉ. एमएलबी भट्ट को मानद डी.लिट की उपाधि कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए मानद डी.लिट. की उपाधि दी गई। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को माता-पिता, शिक्षकों, समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने जीवन में सही दिशा बनाए रखने और देश से जुड़ाव कायम रखने का संदेश दिया। 1993 में पांच विद्यार्थियों से शुरू हुआ था संस्थान एडिशनल प्रो-चांसलर डॉ. सैयद फौजान अख्तर ने बताया कि 1993 में पांच विद्यार्थियों से शुरू हुआ संस्थान आज 40 से अधिक देशों के 24 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों वाला विश्वविद्यालय बन चुका है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 1998 की यात्रा का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय की विरासत आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। कुलपति प्रो. फुरकान कमर ने कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा के एक चरण का समापन है, सीखने का नहीं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में तकनीक का इस्तेमाल करें, लेकिन अपना मानवीय विवेक और निर्णय लेने की क्षमता बनाए रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे योगी:शुक्रवार को सीएम की मां का निधन हुआ था
    Next Article
    कांग्रेस की शंखनाद रैली में मंच पर भिड़े दो पदाधिकारी:माइक को लेकर हुई बहस, महानगर अध्यक्ष बोले- बोलने से मना नहीं, तरीका गलत है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment