Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में वार्ड से घसीटकर नर्सिंग स्टाफ को पीटा, VIDEO:कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया, युवक की मौत पर भड़के थे परिजन, बोले- हमें भी मारा

    21 hours ago

    2

    0

    झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शनिवार सुबह युवक की मौत होने पर परिजन भड़क गए। एक नर्सिंग स्टाफ को वार्ड से घसीटकर ले आए और उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। वे वार्ड के बाहर आ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। हालांकि सीएमएस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इधर, परिजनों ने भी कमरा में बंद करके मारपीट करने का आरोप लगाया है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया- दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जौरा गांव निवासी अजय विश्वकर्मा (27) ने शुक्रवार को जहर खा लिया था। शाम को परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। वार्ड नंबर 8 में उसका इलाज चल रहा था। आज सुबह लगभग 4:30 बजे अजय की मौत हो गई। इसके बाद परिजन भड़क गए। नर्सिंग स्टाफ हरेंद्र जायसवाल को वार्ड से घसीटकर लाए और मारपीट करने लगे। लोगों ने बीच बचाव कर हरेंद्र को बचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने 3 लोगों को पकड़कर चौकी ले गई। कर्मचारी बोले-ऐसे काम नहीं कर पाएंगे मारपीट की घटना के बाद नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह लगभग 9 बजे सभी लाल बिल्डिंग के बाहर एकत्र हो गए। घटना पर रोष जताते हुए कहा-ऐसे कोई कर्मचारी काम नहीं कर पाएगा। सूचना पर सीएमएस डॉ. सचिन माहुर समेत अन्य डॉक्टर मौके पर पहुंच गए और समझाइश से मामला शांत करवा दिया। इसके बाद सभी काम पर लौट गए। सीएमएस डॉ. माहुर ने कहा- अजय की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट की है। हमने वीडियो फुटेज देखे हैं, इसमें परिजनों की गलती है। दरअसल, छोटी उम्र में मौत होने पर परिजन विचलित हो गए थे। विरोध कर रहे कर्मचारियों को समझाया तो वे वार्ड में लौट गए। इसमें काम किसी तरह का काम प्रभावित नहीं हुआ। पूरी वीडियो की जांच होनी चाहिए अजय के पिता रामप्रताप विश्वकर्मा ने बताया कि मेरे बेटे अजय की मौत हो गई थी। शोर सुनकर मैं भी वार्ड में पहुंच गया तो बहस हो रही थी। जो लोग नर्सिंग स्टाफ से झगड़ा कर रहे थे, उनको समझाया तो वे भाग गए। इसके बाद डॉक्टर और स्टाफ ने हमारे लोगों को पकड़ लिया। कमरा में बंद करके सभी को पीटा और मोबाइल भी छीन लिए। मेरा भी मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद हमारे ऊपर ही केस लगा दिया। पुलिस ने अजय के ससुर मनोज, चचेरे भाई अमित, पड़ोसी को शांतिभंग के आराेप में गिरफ्तार कर लिया। अब स्टाफ के लोग सीसीटीवी फुटेज वायरल कर रहे हैं। उसमें भी कट लगे हुए हैं। हमारे साथ हुई मारपीट का वीडियो काट दिया गया। हम चाहते हैं पूरा सीसीटीवी फुटेज की जांच होनी चाहिए। इकलौता बेटा था अजय पिता ने आगे बताया- अजय ने क्या खाया, ये पता नहीं चल पाया है। तबीयत बिगड़ने पर हम लोग पहले दतिया ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। लेकिन वो बच नहीं पाया। अजय इकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है। अजय की शादी अल्का से हुई थी। एक महीने पहले ही अजय बाप बना था। पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था। अजय की मौत के बाद घर में मातम छाया है। अजय कारपेंटर का काम करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के दोषी को आजीवन कारावास:अजीतमल के बल्लमपुर में डेढ़ साल पुराने मामले में 20 हजार जुर्माना
    Next Article
    संभल पुलिस ने रैगिंग मामले में FIR दर्ज की:तीन छात्र सहित चार नामजद, प्रधानाचार्य कार्यालय में इंटरमीडिएट के कॉमर्स के छात्र से मारपीट की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment