Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर विधायक प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज:पुलिस के नाम पर धमकी देने का आरोप, वायरल ऑडियो की जांच शुरू

    1 hour ago

    2

    0

    कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में विधायक पीएन पाठक के प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह के खिलाफ 30 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी दीपक सिंह की तहरीर पर हुई है। उन पर पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने और पद का दुरुपयोग कर धमकी देने का आरोप है। इस मामले की जड़ सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो ऑडियो हैं, जिनके सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। पहले ऑडियो की अवधि 1 मिनट 19 सेकंड बताई जा रही है। इसमें एक व्यक्ति खुद को कुशीनगर पुलिस कप्तान का पीआरओ बताते हुए एक आरटीआई एक्टिविस्ट पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। बातचीत में एक्टिविस्ट ने भ्रष्टाचार से जुड़ी सूचना मांगने और उसके बदले पैसे मांगने की शिकायत एसपी कार्यालय में किए जाने का जिक्र किया था। इसके जवाब में दूसरी ओर से व्यक्ति गोरखपुर में होने की बात कहता है, लेकिन साथ ही पुलिस से उठवाने जैसी धमकी भी देता है। दूसरा ऑडियो 2 मिनट 4 सेकंड का है। इसमें आरटीआई एक्टिविस्ट ने ट्रूकॉलर के माध्यम से नंबर की पहचान कर रुद्र प्रकाश सिंह से बात करने का दावा किया है। एक्टिविस्ट ने एक बीएसएनएल नंबर का भी उल्लेख किया है। हालांकि, दूसरी ओर से कॉल या नंबर से परिचित होने से इनकार किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह पूरा मामला लगभग तीन साल पुराना है। उस समय आरटीआई एक्टिविस्ट अजीत सिंह ने रुद्र प्रकाश सिंह से जुड़े एक व्यक्ति के खिलाफ सूचना मांगी थी। आरोप है कि इसी के बाद कथित तौर पर दबाव बनाने के लिए यह कॉल की गई थी। पीड़ित ने उस समय कार्रवाई के लिए कई जगह प्रयास किए थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। हाल ही में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में रुद्र प्रकाश सिंह के परिवार की जीत के बाद विरोधी पक्ष ने इन पुराने ऑडियो को फिर से वायरल कर दिया। शिकायत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार तक पहुंचने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे प्रकरण पर रुद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि मामला पुराना है और इसे राजनीतिक कारणों से दोबारा उछाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले भी यह ऑडियो वायरल हुआ था, लेकिन पीड़ित द्वारा शिकायत न करने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि अब मामला पुलिस के अधीन है और वही आगे की कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि ऑडियो की जांच में प्रथम दृष्टया तथ्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में दीवार गिरने से युवक की मौत:आंधी-बारिश के दौरान आंगन का सामान समेटते समय हुआ हादसा
    Next Article
    हादसे के 23 दिन बाद शुरू हुआ नाव संचालन:DM - SSP ने रजिस्ट्रेशन पत्र किए वितरित,यमुना में भ्रमण कर सुरक्षा मानक पूरा करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment