Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में पूर्व सैनिकों ने समस्याओं पर जताई नाराजगी:डीएम से बैठक में समाधान न होने पर बहिष्कार की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली के धानापुर स्थित शहीद पार्क में रविवार को वेटरन्स एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सैनिकों ने अपनी लंबित मांगों और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर नाराजगी व्यक्त की। जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव ने कहा कि धानापुर क्रांतिकारियों की धरती है और हमें यहां के वीर सपूतों पर गर्व है। उन्होंने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हर तीन महीने में जिलाधिकारी के साथ होने वाली बैठक में जवानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। मिट्टी हटाकर रास्ता साफ करने का आश्वासन विजय नारायण यादव ने बताया कि वर्तमान में तमाम पूर्व सैनिक, कार्यरत सैनिक और उनके परिवार शासन-प्रशासन के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है। इससे जवान और उनके परिवार व्यथित हैं। बैठक में सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर लिया गया है, जिन्हें जिलाधिकारी के समक्ष प्राथमिकता से रखा जाएगा। बैठक के बाद, पूर्व सैनिक रामप्यारे की समस्याओं को लेकर दर्जनों सैनिक धानापुर थाने पहुंचे और मौजूदा अधिकारी से बात की। सकलडीहा एसडीएम से भी टेलीफोन पर वार्ता की गई, जिन्होंने लेखपाल को आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह, एक अन्य मामले में नहर विभाग द्वारा पूर्व सैनिक गुलाम अली के घर के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया था। इस संबंध में जेई से बात की गई, जिन्होंने अगले दिन मिट्टी हटाकर रास्ता साफ करने का आश्वासन दिया। संगठन के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि हिंगूतरगढ़ निवासी पूर्व सैनिक धीरज सिंह को 3 मई 2006 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। उनके पैतृक निवास पर उनके नाम से बना प्रवेश द्वार हाल ही में आई आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने मांग की कि इस प्रवेश द्वार की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए। चतुर्वेदी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस मामले में कोई हीला-हवाली करता है, तो पूर्व सैनिक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि यदि मासिक बैठक में जिलाधिकारी स्वयं उपस्थित नहीं रहेंगे, तो जवान उस बैठक का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान राजेश्वर राजवंत सिंह, कैप्टन राजेंद्र सिंह, कैप्टन वीएन सिंह, सूबेदार मेजर गुलाम अली, सूबेदार दयाशंकर उपाध्याय, जेपी मौर्या, सूबेदार मंगल यादव, सूबेदार विनोद कुमार, सूबेदार मनमोहन प्रसाद, नायब सूबेदार दिलीप कुमार सिंह, मोहम्मद अलीम, बीपी यादव, रामप्यारे लाल, भोला यादव, अखिलेश कुमार पाण्डेय, भुवनेश्वर सिंह, रामेश्वर, रामजी शर्मा, महेंद्र नाथ यादव, सूबेदार मेजर राजनारायण सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला:75 मरीजों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य संबंधी निर्देश दिए
    Next Article
    मुआवजे की मांग पर किसानों का हाईवे पर धरना:फिरोजाबाद में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, 4 मई को होगी जमीन की पैमाइश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment