Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Iran के Peace Proposal पर भड़के Donald Trump, दे डाली फिर से हमले की धमकी

    3 hours from now

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसके खिलाफ सैन्य हमले दोबारा शुरू किए जा सकते हैं। फ्लोरिडा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने साफ किया कि अगर ईरान ने कोई गलती की या दुर्व्यवहार किया, तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प पूरी तरह खुला है।ट्रंप ने कहा, ईरान बर्बाद हो चुका हैट्रंप ने दावा किया कि ईरान की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति बेहद खराब है और वे अब समझौता करने के लिए मजबूर हैं। ट्रंप के मुताबिक, 'ईरान तबाह हो चुका है, उन्हें तो यह भी नहीं पता कि उनका नेता कौन है क्योंकि उनका पुराना नेतृत्व जा चुका है।' ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वह ईरान की मिसाइल बनाने की क्षमता को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं ताकि वे भविष्य में फिर से ताकत न जुटा सकें। इसे भी पढ़ें: अफ्रीका में भारत ने खोद निकाला तेल का सबसे बड़ा कुआं, पूरी दुनिया को चौंका दियाईरान का 14 सूत्रीय प्रस्तावईरान ने अमेरिका को 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है, जिसमें लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने की बात कही गई है। इस पर ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही इस प्रस्ताव को देखेंगे, लेकिन उन्हें इसके स्वीकार होने की उम्मीद कम है। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि ईरान ने पिछले 47 वर्षों में दुनिया के साथ जो किया है, उसके लिए उसने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है। इसे भी पढ़ें: भारत के दोस्त रूस पर हमला, अब होगा US के 19 जहाजों का हिसाब! स्थायी समाधान पर जोरईरान चाहता है कि 30 दिनों के भीतर एक ऐसा समझौता हो जो युद्ध को हमेशा के लिए खत्म कर दे, न कि केवल कुछ समय के लिए युद्धविराम हो। वहीं, ट्रंप का कहना है कि वे ऐसा समझौता चाहते हैं जिससे मामला पूरी तरह सुलझ जाए और कुछ साल बाद फिर से उसी स्थिति में न लौटना पड़े। ट्रंप ने इस बात से इनकार किया कि वे बातचीत से भाग रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि वे ईरान को फिर से खड़े होने का मौका नहीं देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Video । सिद्धार्थनगर में टंकी पर फंसे बच्चों के लिए देवदूत बनी Indian Air Force, हेलीकॉप्टर से किया Rescue
    Next Article
    अभिषेक बनर्जी की चुनौती- भाजपा फालता में दिग्गज उतारे:गुजराती गैंग को दस जन्म भी कम पड़ेंगे; कई BJP उम्मीदवारों ने मंदिर में पूजा की

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment