Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा पुलिस ने बरामद किए 51 लाख के 251 मोबाइल:सर्विलांस सेल की मदद से मिले फोन, एसपी ने मालिकों को लौटाए

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 लाख रुपये मूल्य के 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों को उनके मालिकों को आज रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में लौटाया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि यह कार्रवाई सर्विलांस और साइबर सेल के संयुक्त अभियान का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में गोंडा सर्विलांस सेल और साइबर सेल को गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने और पीड़ितों को वापस दिलाने का निर्देश दिया था। इन मोबाइलों के गायब होने की रिपोर्ट CEIR पोर्टल और सर्विलांस सेल में दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर गोंडा साइबर सेल में तैनात अमितेश सिंह, हृदय नारायण दीक्षित अंशुमन पांडेय और उनकी टीम ने पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने बताया कि साइबर सेल के अथक प्रयासों से ये 251 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 51 लाख रुपये है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी गोंडा सर्विलांस सेल ने बड़े पैमाने पर गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को वापस किए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल सर्विलांस सेल या नजदीकी थाने में सूचित करें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि तुरंत टेलीकॉम कंपनी को फोन करके सिम बंद करवाएं ताकि उसका दुरुपयोग न हो सके। कोतवाली नगर के 21, थाना कोतवाली देहात के 16, थाना खरगूपुर के 15, थाना इटियाथोक के 6,थाना तरबगंज के 24, थाना नवाबगंज के 21,थाना वजीरगंज के 6, थाना उमरी बेगमगंज के 10,थाना मोतीगंज के 7, थाना करनैलगंज के 25, थाना कटरा बाजार के 7, थाना कौड़िया के 6, थाना परसपुर के 6, थाना धानेपुर के 15 थाना, थाना मनकापुर के 11,थाना छपिया के 7, थाना खोण्डारे के 14 और नोडल सर्विलांस टीम के द्वारा 34 कुल मिलाकर के 251 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीट यूजी शुरु, एग्जाम सेंटर में पहुंचे परीक्षार्थी:पुलिस व एजेंसी के लोगों ने की सघन चेकिंग , बीएनएसडी के केंद्र व्यवस्थापक बदले
    Next Article
    लखीमपुर की सविस्तर गोस्वामी ने युवा संसद में प्रभाव छोड़ा:लखनऊ विधानसभा में केंद्रीय बजट पर रखे सशक्त विचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment