Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मित्तल परिवार ने 15,660 करोड़ रुपए में खरीदी राजस्थान रॉयल्स:75% हिस्सेदारी होगी; IPL फ्रेंचाइजी में अदार पूनावाला की भी पार्टनरशिप

    1 hour ago

    1

    0

    राजस्थान रॉयल्स को उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल और आदित्य मित्तल ने खरीद लिया है। अदार पूनावाला के साथ पार्टनरशिप में फ्रेंचाइजी को खरीदने का समझौता किया है। इस डील की अनुमानित एंटरप्राइज वैल्यू करीब 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 15,660 करोड़ रुपए) बताई जा रही है। जो इसे आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी निवेश डील्स में शामिल करती है। डील पूरी होने के बाद मित्तल परिवार के पास राजस्थान रॉयल्स की लगभग 75% हिस्सेदारी होगी, जबकि अदार पूनावाला करीब 18% हिस्सेदारी के साथ साझेदार बने रहेंगे। वहीं, बाकी 7% हिस्सेदारी मनोज बडाले और अन्य मौजूदा निवेशकों के पास रहेगी। मनोज बडाले फ्रेंचाइजी से जुड़े रहेंगे और अपने अनुभव के जरिए टीम को मार्गदर्शन देते रहेंगे, जिससे पुराने और नए मैनेजमेंट के बीच संतुलन बना रहेगा। सौदा सितंबर 2026 तक पूरा होगा राजस्थान रॉयल्स अब केवल आईपीएल टीम तक सीमित नहीं रही है, बल्कि एक ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन चुकी है। इस सौदे में केवल IPL टीम ही नहीं, राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक वाली दक्षिण अफ्रीका की 'पार्ल रॉयल्स' और कैरेबियन लीग की 'बारबाडोस रॉयल्स' भी शामिल हैं। हालांकि यह डील अभी नियामक मंजूरियों पर निर्भर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और अन्य संबंधित संस्थाओं की स्वीकृति के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। अनुमान है कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद यह सौदा सितंबर 2026 तक पूरा हो सकता है। नए मालिकाना स्ट्रक्चर में लक्ष्मी एन. मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिशा मित्तल-भाटिया, अदार पूनावाला और मनोज बडाले बोर्ड में शामिल होंगे। इससे पहले अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15,289 करोड़ रुपए) की रिकॉर्ड बोली लगाकर फ्रेंचाइजी को खरीदा। उसे एक्सक्लूसिविटी मिल भी गई थी, लेकिन बाद में यह सौदा नहीं हो सका। क्रिकेट के प्रति उनका लगाव बचपन से रहा मित्तल परिवार का राजस्थान से गहरा जुड़ाव भी इस डील को खास बनाता है, क्योंकि लक्ष्मी मित्तल का जन्म चूरू जिले के सादुलपुर गांव में हुआ था। लक्ष्मी मित्तल ने कहा- क्रिकेट के प्रति लगाव बचपन से रहा है और राजस्थान रॉयल्स से जुड़ना गर्व का विषय है। उन्होंने टीम की विरासत को आगे बढ़ाने और फैंस के साथ इस सफर का हिस्सा बनने की बात कही। ये खबर भी पढ़ें राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा:IPL की सबसे महंगी टीम बनी, 15,289 करोड़ में हुआ सौदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीद लिया है। पिछले कुछ महीनों से चल रही प्रक्रिया के बाद टीम की बिक्री फाइनल हो गई। बिजनेसमैन काल सोमानी ने 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 15,289 करोड़ रुपए) की रिकॉर्ड बोली लगाकर फ्रेंचाइजी को खरीदा। (पूरी खबर पढे़ं)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फायरिंग:लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, लिखा- चाय सुट्टा बार की जगह मुंबई वाला घर होगा
    Next Article
    स्पेन के एंजेल मातेओस का जुनून बना मिसाल:27 साल पहले लिया था संन्यास, अब 70 की उम्र में फुटबॉल मैदान पर करेंगे वापसी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment