Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में दीवार गिरने से युवक की मौत:आंधी-बारिश के दौरान आंगन का सामान समेटते समय हुआ हादसा

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला गणेश गांव में शनिवार देर रात एक युवक की दीवार गिरने से मौत हो गई। तेज आंधी-पानी के दौरान युवक अपनी पत्नी और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज रहा था, तभी पड़ोसी की दीवार उस पर गिर गई। मृतक की पहचान रावेश (42) पुत्र खेमकरन के रूप में हुई है। रावेश मेहनत-मजदूरी कर अपनी पत्नी मंजू, दो बेटियों खुशबू और रिया, तथा एक बेटे हिमांशु का भरण-पोषण करता था। रावेश के चचेरे भाई आशाराम ने बताया कि शनिवार रात करीब ढाई से तीन बजे रावेश अपने परिवार के साथ आंगन में सो रहा था। अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान रावेश ने अपने परिवार और जानवरों को कोठरी की ओर सुरक्षित भेजा। खुद घर का सामान समेटने लगा। इसी दौरान पड़ोसी मुकेश की पक्की दीवार उस पर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर रावेश की पत्नी और बच्चे चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रावेश को मलबे से निकालने का प्रयास किया। काफी देर बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर महिला थाना ने 12 परिवारों में कराई सुलह:मिशन शक्ति केंद्र में काउंसलिंग से दूर हुए मनमुटाव
    Next Article
    कुशीनगर विधायक प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज:पुलिस के नाम पर धमकी देने का आरोप, वायरल ऑडियो की जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment