Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीट यूजी शुरु, एग्जाम सेंटर में पहुंचे परीक्षार्थी:पुलिस व एजेंसी के लोगों ने की सघन चेकिंग , बीएनएसडी के केंद्र व्यवस्थापक बदले

    4 hours ago

    2

    0

    नीट यूजी को लेकर केंद्रों पर प्रवेश शुरू हो गया है। परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग तलाशी के बाद उनका प्रवेश दिया जा रहा है। गेट पर पुलिसकर्मियों द्वारा चेकिंग की जा रही उसके बाद केंद्र के भीतर एजेंसी से जुड़े लोग फोटो का मिलान आदि कर रहे हैं। इसके अलावा परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक का मिलान भी किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के बाहर एक बैनर लगा है जिसमें लिखा गया है कि किन चीजों को लेकर केंद्र के भीतर नहीं जाना है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सुबह से ही पहुंचने लगे परीक्षार्थी रविवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेजों और प्रवेश पत्र के साथ केंद्रों पर पहुंचे। अभिभावक भी बच्चों के साथ केंद्रों तक पहुंचे और परीक्षा को लेकर उत्साह व चिंता दोनों देखने को मिली। बीएनएसडी के केंद्र व्यवस्थापक बदले बीएनएसडी इंटर कॉलेज में नीट-यूजी से पहले शनिवार को केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया। जीआईसी भौंती के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है। इससे पहले बीएनएसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमर सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पिछले दिनों होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बीएनएसडी इंटर कॉलेज में प्रश्नपत्र लीक करने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद नीट-यूजी से पहले केंद्र और व्यवस्थापक को लेकर सवाल उठने लगे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के 25 केंद्रों पर नीट का एग्जाम:11532 परीक्षार्थी दे रहे है परीक्षा, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
    Next Article
    गोंडा पुलिस ने बरामद किए 51 लाख के 251 मोबाइल:सर्विलांस सेल की मदद से मिले फोन, एसपी ने मालिकों को लौटाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment