Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदेशभर में प्रदर्शन:इटावा में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विरोध के बीच आम आदमी पार्टी ने प्रदेशभर में जिला विद्युत उपकेंद्रों पर जोरदार प्रदर्शन किया। इटावा में भी रविवार को कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने स्मार्ट मीटर को “डिजिटल लूट” बताते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग उठाई और जनता को राहत देने की बात कही। स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर गंभीर आरोप जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह विफल हो चुकी है और यह अब जनता के आर्थिक शोषण का जरिया बन गई है। उन्होंने बताया कि बैलेंस खत्म होते ही तुरंत बिजली काट दी जाती है, लेकिन रिचार्ज के बाद भी कई घंटों तक बिजली बहाल नहीं होती, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बढ़े हुए बिल से उपभोक्ता परेशान संजीव शाक्य ने बताया कि प्रदेश में लाखों उपभोक्ता गलत बिलिंग और तेजी से खत्म हो रहे बैलेंस से परेशान हैं। कई मामलों में जहां पहले 1500 रुपये तक बिल आता था, वह अब बढ़कर 6000 से 7000 रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर जनता की जेब पर हमला बताया और योजना में पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाए। घोटाले और कमीशनखोरी की आशंका पार्टी ने आरोप लगाया कि करीब 20 हजार करोड़ रुपये के स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट में बड़े स्तर पर घोटाले और कमीशनखोरी की आशंका है। पहले मीटर की कीमत अधिक वसूली गई और विरोध के बाद उसे कम किया गया, जिससे योजना की नीयत पर सवाल खड़े होते हैं। किसानों की बढ़ी मुश्किलें नलकूपों पर लगाए जा रहे 4G स्मार्ट मीटर को लेकर भी किसानों में नाराजगी है। नेटवर्क की समस्या और ज्यादा बिल के कारण सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पहले से ही कमजोर है, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पड़ोसी सोनू ने की थी गुलफशा की हत्या:पत्नी की गंदी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी
    Next Article
    मिट्‌टी धंसने से गड्‌ढे में दबा मजदूर, मौत:प्रयागराज में सीवर लाइन खुदाई के दौरान हादसा, 12 गहरे गड्ढे में 3 घंटे तक दबा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment