Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिट्‌टी धंसने से गड्‌ढे में दबा मजदूर, मौत:प्रयागराज में सीवर लाइन खुदाई के दौरान हादसा, 12 गहरे गड्ढे में 3 घंटे तक दबा रहा

    5 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के सदियापुर में चल रहे सीवर लाइन खुदाई कार्य के दौरान रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मिट्‌टी धंसने से मजदूर 12 फीट गहरे गड्‌ढे में दब गया। मौके पर चीखपुकार मची तो जेसीबी लेकर ड्राइवर मौके से भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची तब रेस्क्यू शुरू हुआ। करीब तीन घंटे तक पुलिस और साथी मजदूर मशक्कत में जुटे रहे और तब उसे बाहर निकाला जा सका। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवाने के प्रयास में जुटी है। सुबह 11 बजे के करीब हादसा यह हादसा सदियापुर के गुरुसैदवा घाट के पास हुआ। यहां गंगा प्रदूषण की ओर से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए जेसीबी से करीब 12 फीट गहरा गड्‌ढा कर पाइप लाइन डाली जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे के करीब अचानक से मिट्‌टी धंसने से एक मजदूर नीचे दब गया। जेसीबी लेकर भाग निकला ड्राइवर साथी मजदूर शोर मचाते हुए दौड़े तो जेसीबी लेकर ड्राइवर भाग निकला। उधर मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए ठेकेदार भी गायब हो गया। साथी मजदूर फावड़े से ही मिट्‌टी हटाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मजदूरों की मदद से पुलिस ने मिट्‌टी हटाने की कोशिश की लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने दो जेसीबी बुलवाई इसके बाद मौके पर दो जेसीबी बुलवाई गई और फिर जेसीबी से मिट्‌टी हटवाने का काम शुरू किया गया। करीब तीन घंटे तक मशक्कत चलती रही और इसके बाद मजदूर को बाहर निकाला जा सका। हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मजदूरों ने शव उठाने का विरोध किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो मजदूरों ने विरोध कर दिया। कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद नहीं मिलती, वह शव नहीं उठाने देंगे। मौके पर पुलिस अफसर उन्हें समझाने में जुटे रहे। एसीपी अतरसुइया निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है। जेसीबी चालक-ठेकेदार की लापरवाही मौके पर जुटे साथी मजदूरों ने आरोप लगाया कि जेसीबी चालक और ठेकेदार की लापरवाही से यह घटना हुई। चालक ने गड्‌ढा खोदे जाने के बाद मिट्‌टी को कुछ दूर पर रखने की बजाय बिल्कुल गड्‌ढे के किनारे ही रख दिया और इसी के चलते यह हादसा हुआ। ठेकेदार ने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जबकि मजदूरों ने उसे इसके लिए आगाह भी किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदेशभर में प्रदर्शन:इटावा में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    चित्रकूट में ‘स्मार्ट मीटर’ के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:‘डिजिटल लूट’ बताकर फूंके छायाचित्र, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment