Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bengal Election Results से पहले चुनाव आयोग का एक्शन, 432 Observers की निगरानी में होगी वोटों की गिनती

    3 hours from now

    2

    0

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों की घड़ी करीब आ गई है। सोमवार को राज्य की 293 सीटों (फालता को छोड़कर) पर होने वाली मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। आयोग ने शनिवार को 432 काउंटिंग आब्जर्वर्स की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।उत्तर 24 परगना में सबसे ज्यादा पहराचुनाव आयोग ने इस बार उत्तर 24 परगना जिले पर विशेष ध्यान दिया है। यहां की 33 सीटों के लिए सबसे अधिक 49 काउंटिंग आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। इसके बाद दक्षिण 24 परगना का नंबर आता है, जहां 31 सीटों के लिए 45 पर्यवेक्षकों की टीम मुस्तैद रहेगी। हालांकि, फालता सीट पर दोबारा मतदान के फैसले के कारण वहां फिलहाल मतगणना नहीं होगी। इसे भी पढ़ें: Punjab सरकार के खिलाफ President Murmu से मिलेंगे Raghav Chadhaछोटे जिलों में तैनाती की स्थितिजहां बड़े जिलों में पर्यवेक्षकों की फौज उतारी गई है, वहीं अलीपुरद्वार जैसे छोटे जिले में सबसे कम अमला तैनात है। यहां की 5 सीटों के लिए सिर्फ 6 आब्जर्वर्स को जिम्मेदारी मिली है। राजधानी कोलकाता की बात करें, तो यहां की 11 सीटों के लिए 12 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।अतिरिक्त पर्यवेक्षकों का 'बैकअप'चुनाव आयोग ने उन क्षेत्रों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं जहां एक से अधिक मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। ऐसी जगहों पर मुख्य पर्यवेक्षकों की मदद के लिए 165 अतिरिक्त काउंटिंग आब्जर्वर्स नियुक्त किए गए हैं, ताकि गिनती की प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए। इसे भी पढ़ें: Vivek Vihar Fire Tragedy: PM Modi ने जताया दुख, मृतकों के लिए 2 लाख की मदद का ऐलानसुरक्षा के कड़े नियममतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संभालने के लिए 77 पुलिस आब्जर्वर्स नियुक्त किए गए हैं। आयोग ने सख्त निर्देश जारी किया है कि ये पुलिस आब्जर्वर्स केवल बाहरी परिसर की व्यवस्था देखेंगे और किसी भी हाल में मतगणना कक्ष के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lucknow में मंत्री Pankaj Chaudhary ने किया 'विकसित भारत का अमृतकाल' Book का भव्य विमोचन
    Next Article
    Punjab सरकार के खिलाफ President Murmu से मिलेंगे Raghav Chadha

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment