Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार:लूटे गए मोबाइल से की ऑनलाइन शॉपिंग, नकदी बरामद

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज पुलिस ने लूट की एक वारदात का खुलासा करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जोन गंगानगर के तहत एसओजी/सर्विलांस सेल और थाना फूलपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने की। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन, 1700 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह मामला 19 अप्रैल 2026 का है, जब थाना फूलपुर क्षेत्र के दलपतपुर रामपुर के पास एक व्यक्ति को चार अज्ञात बदमाशों ने रोक लिया था। आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और उसे जबरन कुछ दूरी तक ले जाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाशों ने धमकी देकर मोबाइल का पिन भी हासिल कर लिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के संबंध में थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच और साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने तीन अभियुक्तों अतुल भारतीया उर्फ सुधांशु, मोहित भारतीया और सरवन उर्फ विजय कुमार को 3 मई 2026 को परासिनपुर स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने लूटे गए मोबाइल और उसके पिन का इस्तेमाल कर अलग-अलग दिनों में ऑनलाइन खरीदारी की। उन्होंने कुछ लोगों को भुगतान कर नकद पैसे भी हासिल किए। इन पैसों का उपयोग आरोपियों ने अपने शौक पूरे करने और मौज-मस्ती के लिए किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। बरामद मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट (नंबर यूपी 70 एचएच 3175) का इस्तेमाल वारदात में किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में मंदिर की बाउंड्री तोड़ कब्जे की कोशिश:सीओ ऑफिस से 50 मीटर दूर लोगों ने मंदिर की दीवार तोड़ा, घटना CCTV में कैद
    Next Article
    हाथरस में तीन सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:एसपी ने कानून व्यवस्था और मजबूत करने के लिए किया बदलाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment