Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में तीन सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:एसपी ने कानून व्यवस्था और मजबूत करने के लिए किया बदलाव

    2 hours ago

    2

    0

    हाथरस में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तीन क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सीओ सिकंद्राराऊ जयेन्द्र नाथ अस्थाना को अब सीओ सादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। वह सादाबाद, सहपऊ, चन्दपा और मुरसान थानों का पर्यवेक्षण करेंगे। उन्हें क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उत्तरदायी बनाया गया है। वहीं, हिमांशु माथुर अब सीओ सिकंद्राराऊ का पदभार संभालेंगे। उनकी जिम्मेदारी सिकंद्राराऊ, हाथरस जंक्शन और हसायन थानों का पर्यवेक्षण करना होगा। उन्हें भी अपने क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण, शांति, कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है। अमित पाठक होंगे अब सीओ पुलिस लाइन सीओ सादाबाद रहे अमित पाठक को अब क्षेत्राधिकारी लाइन, रिक्रूट आरक्षी भर्ती एवं प्रशिक्षण तथा यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। वह पुलिस लाइन और रिक्रूट आरक्षियों के कुशल प्रशिक्षण, साइबर अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उत्तरदायी होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार:लूटे गए मोबाइल से की ऑनलाइन शॉपिंग, नकदी बरामद
    Next Article
    भतीजे की स्मैक पकड़वाने पर चाचा की पिटाई:कट्टे की बट और लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment