Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भतीजे की स्मैक पकड़वाने पर चाचा की पिटाई:कट्टे की बट और लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक चाचा ने अपने भतीजे पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया है। चाचा का कहना है कि उन्होंने आठ दिन पहले भतीजे की स्कूटी पुलिस से पकड़वाई थी, जिसमें 70 हजार रुपये की स्मैक बरामद हुई थी। इसी रंजिश में भतीजे और उसके साथियों ने उन्हें पीटा। चकेरी के अन्ना चौराहे निवासी सुनील कुमार निषाद ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। उनका भतीजा मादक पदार्थों की बिक्री करता है, जिसका सुनील कई बार विरोध कर चुके हैं। सुनील के अनुसार, भतीजा उन्हें जान से मारने की धमकियां भी देता था। सुनील ने आठ दिन पहले भतीजे की स्कूटी पुलिस से पकड़वाई थी, जिसके बाद भतीजा उनसे रंजिश मानने लगा। बीती 29 अप्रैल की रात आरोपी भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनील की पिटाई की थी। सुनील ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार शाम जब सुनील ऑटो लेकर घर पहुंचे, तो आरोपी भतीजे और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों और कट्टे की बट से हमला कर दिया, जिससे सुनील की नाक और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने चकेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण करवाया। पीड़ित सुनील का आरोप है कि आरोपी पिछले पांच दिनों से लगातार उनकी पिटाई कर रहे हैं और क्षेत्रीय पुलिस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनका मोबाइल और जेब में रखी नकदी छीन ली गई। सुनील ने बताया कि उनके मोबाइल में आरोपी के खिलाफ कई सबूत मौजूद हैं। सुनील के अनुसार, जिस स्कूटी को उन्होंने पुलिस से पकड़वाया था, भतीजा उसी से स्मैक की तस्करी करता है। आरोपी स्कूटी छुड़वाने का लगातार दबाव बना रहा था और बात न बनने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में तीन सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:एसपी ने कानून व्यवस्था और मजबूत करने के लिए किया बदलाव
    Next Article
    सीमा गुप्ता 'असीम' की काव्य कृति का लोकार्पण:'प्रिय मुझे पहचान लेना' हरदोई में विमोचित, साहित्यकारों ने सराहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment