Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में कट्टरपंथियों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, VIDEO:बाइकों पर सवार होकर आए 10-15 लड़कों ने किया माहौल खराब करने का प्रयास

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी के बरेली में कट्टरपंथियों ने शहर का माहौल खराब करने करने की कोशिश की है। सदर बाजार इलाके में कुछ युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाइकों से जुलूस निकाला। जब स्थानीय लोगों ने इस राष्ट्रविरोधी नारेबाजी का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई करतूत, आरोपी फरार घटना कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार महादेव चौक के पास की है। यहां 7 अलग-अलग बाइकों पर सवार 10 से 15 लड़के नारेबाजी करते हुए निकले। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि लड़के किस तरह बेखौफ होकर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर बाइकों के नंबर और आरोपियों के चेहरों की पहचान करने में जुटी है। विकास की तहरीर पर इमरान और कासिफ के खिलाफ केस सदर बाजार निवासी विकास ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। विकास के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे जब वह ऑनलाइन काम के लिए बाजार गया था, तभी मदारी पुलिया की ओर से इमरान, कासिफ और उनके साथी नारेबाजी करते हुए आए। विकास का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की कोशिश की और उसे धमकी दी। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी भाग चुके थे। इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा विकास की तहरीर पर कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNSS की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसमें धारा 196(1)(B) (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना), धारा 191(2) (दंगा करने का दंड), धारा 352 (शांति भंग के इरादे से अपमान) और धारा 351(3) (जान से मारने की धमकी देना) शामिल हैं। पुलिस की टीमें अब इमरान, कासिफ और उनके अज्ञात साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में बीच सड़क युवक की पिटाई:हमलावरों ने घेरकर किया हमला, कपड़े फटे; युवक जान बचाकर भागा
    Next Article
    गाजीपुर में 7 केंद्रों पर NEET-UG परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:3285 में से 3201 अभ्यर्थी शामिल, 84 रहे अनुपस्थित; सीसीटीवी से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment