Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुरेंद्र सिंह आर्मी सर्विस कॉर्प्स से सेवानिवृत्त:34 वर्षों की सेवा के बाद बुलंदशहर में हुआ स्वागत

    1 hour ago

    1

    0

    सूबेदार मेजर/मानद लेफ्टिनेंट सुरेंद्र सिंह ने आर्मी सर्विस कॉर्प्स में 34 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त की है। इस अवसर पर बुलंदशहर में उनके सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बुलंदशहर संगठन के पदाधिकारी, परिजन और रिश्तेदारों ने ढोल-नगाड़ों और हर्षोल्लास के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन सचिव रोहताश सिंह, सूबेदार मेजर राजकुमार तेवतिया, जिला मीडिया प्रभारी डी.के. तेवतिया, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद, कैप्टन ब्रजपाल सिंह, एसएम गजेंद्र तेवतिया, तहसील अध्यक्ष स्याना अशोक कुमार, कैप्टन रविंद्र, सूबेदार मूलचंद राठी, राजू राजकुमार, शेर सिंह, धर्मपाल सिंह, बनी सिंह, कुंवरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, हवलदार रविंद्र सिंह और राहुल भारद्वाज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया सुरेंद्र सिंह की पत्नी मिथलेश देवी, पुत्र कुंवरपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, रोहताश सिंह, देवेंद्र सिंह और पौत्र-पौत्री आरव सिंह, अनन्या, निशांत सिंह, पलक भीम, चित्रा एवं तन्वी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान मानद लेफ्टिनेंट सुरेंद्र सिंह ने संगठन सचिव रोहताश सिंह, कैप्टन ब्रजपाल सिंह, सूबेदार मेजर राजकुमार तेवतिया, जिला मीडिया प्रभारी डी.के. तेवतिया, कोषाध्यक्ष बुलंदशहर प्रकाश चंद और हीरा लाल शर्मा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। जिला मीडिया प्रभारी डी.के. तेवतिया ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम ग्राम इस्माइला में संगठन के पदाधिकारियों और परिवारजनों की उपस्थिति में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में शांतिपूर्वक संपन्न हो रही नीट परीक्षा:सुरक्षा व्यवस्था के किए गए हैं व्यापक इंतजाम, सीसीटीवी से हो रही निगरानी
    Next Article
    मथुरा में स्मार्ट मीटर के विरोध में आप का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, योजना बंद करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment