Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल पुलिस ने रैगिंग मामले में FIR दर्ज की:तीन छात्र सहित चार नामजद, प्रधानाचार्य कार्यालय में इंटरमीडिएट के कॉमर्स के छात्र से मारपीट की

    20 hours ago

    2

    0

    संभल में एक छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन छात्रों सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इंटरमीडिएट के कॉमर्स छात्र को प्रधानाचार्य के कार्यालय में घुसकर पीटा गया था। यह घटना 'रैगिंग' का विरोध करने पर हुई। यह पूरा मामला संभल कोतवाली क्षेत्र के लाड़म सराय स्थित मिशन इंटरनेशनल एकेडमी का है। थाना हयातनगर कस्बा के तुर्कों वाली मस्जिद निवासी रियाजुल हसन के बेटे मोहम्मद तनवीर, जो कॉमर्स का इंटरमीडिएट छात्र है, के साथ 30 अप्रैल गुरुवार को यह घटना हुई। तनवीर ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले दाऊद और कामिल नामक छात्र उससे रंजिश रखते थे और लगातार 'रैगिंग' करते थे। 30 अप्रैल को 'रैगिंग' का विरोध करने पर दाऊद और कामिल ने कुछ बाहरी लड़कों के साथ मिलकर तनवीर को स्कूल की लाइब्रेरी में बुलाया और मारपीट की। पुलिस से न्याय की गुहार लगाई पिटाई से बचकर तनवीर प्रधानाचार्य के कार्यालय में चला गया, लेकिन आरोप है कि हमलावर लड़के वहां भी घुस गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। शनिवार को थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि दाऊद, आदिल, ईशा और दाऊद के चाचा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रधानाचार्य से भी इस संबंध में बातचीत की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। घायल छात्र तनवीर और उसके पिता रियाजुल हसन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में वार्ड से घसीटकर नर्सिंग स्टाफ को पीटा, VIDEO:कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया, युवक की मौत पर भड़के थे परिजन, बोले- हमें भी मारा
    Next Article
    किशोरी को अधेड़ ने घर में खींचा, बड़ी बहन भिड़ी:आरोपी को परिजनों ने बताया मानसिक विक्षिप्त, बजरिया थाने में हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment