Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में सिपाही ने कॉलर पकड़कर हड़काया…VIDEO:कचरा डालने पर विवाद हुआ, वीडियो बनता देख अभद्रता कर महिला का मोबाइल छीना

    1 hour ago

    2

    0

    झांसी में कचरा डालने को लेकर सिपाही और एक परिवार के बीच विवाद हो गया। सिपाही ने दो लोगों की कॉलर पकड़कर हड़काने लगा। तभी एक महिला मोबाइल में वीडियो बनाने लगी। यह देख सिपाही भड़क गया और महिला के साथ अभद्रता कर मोबाइल फोन छीन लिया। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अफसरों ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगेट मोहल्ले का है। महिलाओं के बीच शुरू हुआ विवाद लक्ष्मीगेट में रहने वाले सिपाही और एक परिवार में कचरा डालने पर विवाद हो गया। महिलाओं के बीच हुए विवाद में पुरुष भी कूद गए, जिससे विवाद बढ़ गया। सिपाही भी दो लोगों की कॉलर पकड़कर हड़काने लगा। तब महिला ने मोबाइल में वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब सिपाही की नजर महिला पर पड़ी तो वह आक्रोशित हो उठा और महिला से अभद्रता कर मोबाइल फोन छीन लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अफसरों के अनुसार, बताया कि 9 अप्रैल को सिपाही और एक व्यक्ति के बीच विवाद होने का वीडियो सामने आया है। जांच में सामने आया कि सिपाही और किराएदार के बीच कचरा फेंकने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से राजीनामा कर लिया था। मगर मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी को जांच देकर रिपोर्ट मांगी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में सो रही मां-बेटी पर तेजाब फेंका:बेटी की मौत, मां गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर
    Next Article
    उन्नाव में परिषदीय छात्रों के लिए STEM रेसिंग कार्यक्रम शुरू:F1 कार मॉडल, रोबोटिक्स और AI तकनीक सीख रहे विद्यार्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment