Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में परिषदीय छात्रों के लिए STEM रेसिंग कार्यक्रम शुरू:F1 कार मॉडल, रोबोटिक्स और AI तकनीक सीख रहे विद्यार्थी

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में DM गौरांग राठी के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के लिए STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स) रेसिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सोच से जोड़ना है। इस कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों के छात्र अब एफ-1 (फॉर्मूला-1) कार मॉडल बनाना, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उन्नत तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इससे छात्रों में विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ रही है, साथ ही उनमें नवाचार और तार्किक सोच का विकास हो रहा है। सिकंदरपुर सरोसी स्थित बीआरसी केंद्र पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी गौरांग राठी ने किया। उन्होंने केवल औपचारिक उद्घाटन नहीं किया, बल्कि स्वयं छात्रों के बीच बैठकर उनकी गतिविधियों को देखा और उनमें सहभागिता भी की। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों से संवाद किया और विज्ञान तथा तकनीक की उपयोगिता को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा भविष्य की कुंजी है और ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोरा भी उपस्थित रहे और छात्रों की गतिविधियों का अवलोकन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश पांडे के निर्देशन में संचालित इस कार्यक्रम की खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) जगदीश श्रीवास्तव ने सराहना करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जिलाधिकारी के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल जनपद के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की तकनीकी शिक्षा से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार कर रही है। इससे शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में सिपाही ने कॉलर पकड़कर हड़काया…VIDEO:कचरा डालने पर विवाद हुआ, वीडियो बनता देख अभद्रता कर महिला का मोबाइल छीना
    Next Article
    रायबरेली में घटिया सड़क निर्माण पर लोगों में आक्रोश:जांच करने पहुंचे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment