Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में सो रही मां-बेटी पर तेजाब फेंका:बेटी की मौत, मां गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में गुरुवार की रात अज्ञात हमलावर ने मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया। घायल बेटी काजल यादव (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मां लीलावती (55) गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वारदात रात करीब 2:30 बजे हुई। एक अज्ञात हमलावर छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और कमरे में सो रही लीलावती और उनकी बेटी काजल पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और मौके से फरार हो गया। मामला रामकोला थाना क्षेत्र का है। तेजाब से 90 प्रतिशत झुलस गई थी काजल चीख-पुकार सुनकर बरामदे में सो रहे काजल के पिता प्रभुनाथ की नींद खुली। उन्होंने बताया कि किसी तरह दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला। तेजाब से हुए हमले में बेटी काजल लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गई थीं, जबकि उनकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां काजल ने दम तोड़ दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रभुनाथ पहले कोयला खदान में कार्यरत थे और लगभग दो महीने पहले रिटायर होकर गांव लौटे थे। काजल पांच बहनों में से एक थीं, जिनमें से चार की शादी हो चुकी है। वह अविवाहित थीं और गांव के पास बभनौली से बीए की पढ़ाई पूरी कर घर पर रह रही थीं। परिवार में एक 19 वर्षीय भाई भी है। खिड़की पर आहट सुनकर खुली भांजे की नीद घटना के समय काजल का भांजा अपने नाना के साथ बरामदे में सो रहा था। उसने बताया कि रात में खिड़की पर किसी के हाथ मारने की आवाज सुनाई दी थी। जब वह और उसके नाना उठे तो देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और अंदर काजल व उनकी मां दर्द से कराह रही थीं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट बिजली मीटर लगाने पर इंजीनियरों को पीटा, VIDEO:अंबेडकरनगर में ईंट उठाकर मारने को दौड़ाया, कॉलर पकड़ा, कोटेदार सहित 4 पर केस
    Next Article
    झांसी में सिपाही ने कॉलर पकड़कर हड़काया…VIDEO:कचरा डालने पर विवाद हुआ, वीडियो बनता देख अभद्रता कर महिला का मोबाइल छीना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment