Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना 2027 सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया:डीएम ने शत-प्रतिशत गणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकासखंड गौरीगंज सभागार में तहसील गौरीगंज के सुपरवाइजरों और प्रगणकों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय चौहान ने उपस्थित होकर सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को संबोधित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जो देश की नीतियों, योजनाओं एवं संसाधनों के समुचित वितरण का आधार बनती है। उन्होंने इसकी शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और प्रत्येक बिंदु को भली-भांति समझें, ताकि फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि गणना के दौरान कोई भी मकान छूटना नहीं चाहिए और प्रत्येक मकान का सटीक एवं पूर्ण विवरण दर्ज किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि यह भारत की आधुनिक एवं डिजिटल जनगणना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें तकनीकी माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। सभी कार्मिकों को डिजिटल उपकरणों के उपयोग में दक्षता प्राप्त करने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्रथम चरण की गणना 22 मई से 20 जून 2026 तक निर्धारित की गई है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता, उपजिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्या यादव, तहसीलदार गौरीगंज, खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह सहित संबंधित अधिकारी, सुपरवाइजर एवं प्रगणक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी साकार कर रहे बाबा साहब के सपने को साकार:प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह बोलीं- अंबेडकर विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
    Next Article
    बदायूं-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार से शुरू:पहली बार सुबह 3.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी ट्रेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment