Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी साकार कर रहे बाबा साहब के सपने को साकार:प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह बोलीं- अंबेडकर विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के तहत औरैया और दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों में संगोष्ठियों का आयोजन किया। इन आयोजनों में वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके सपनों को साकार करने पर जोर दिया। औरैया विधानसभा की संगोष्ठी ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई। इसमें महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह मुख्य अतिथि रहीं, जबकि जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि कमलावती सिंह ने कहा कि बाबा साहब दबे-कुचले और वंचितों को आगे बढ़ाने के पक्षधर थे। आज प्रधानमंत्री मोदी 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी बाबा साहब के सपनों को साकार कर रहे हैं, जबकि पिछली सरकारों ने उनके लिए कुछ नहीं किया। बाबा साहब को सही सम्मान भाजपा सरकार में ही मिला। उन्होंने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि भाजपा बाबा साहब के पदचिन्हों पर चल रही है। संगोष्ठी को प्रो. अरविंद सिंह और प्रोफेसर डॉ. सियाराम ने भी संबोधित किया और अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संगोष्ठी के संयोजक सौरभ भूषण शर्मा, शिव सिंह भारती, यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, बंटूराव दिवाकर, सुनील बाल्मीकि, हरपाल ठाकुर, अमरचंद राठौर, नितिन अवस्थी, इंद्रपाल राहुल गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। दिबियापुर विधानसभा की संगोष्ठी अछल्दा के महामाई गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस संगोष्ठी को बिल्हौर से विधायक और अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल बच्चा सोनकर ने संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहब के कथन को दोहराते हुए कहा कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा।”पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि वंचितों, शोषितों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए बाबा साहब का संघर्ष हमेशा याद रहेगा। दिबियापुर की संगोष्ठी में संयोजक सुधीर यादव कल्लू, मनु राजपूत, अवनीश ठाकुर, मंजू चौहान, गौरव श्रीवास्तव, सर्वेंद्र भदौरिया, सम्राट श्रीवास्तव, रिंकू तोमर, सौरभ राजपूत, आशीष कठेरिया सहित सैकड़ों आमजन मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर प्रतिमा विवाद में 13 और गिरफ्तार:कुल 32 आरोपी पकड़े गए, पुलिस की कार्रवाई जारी
    Next Article
    जनगणना 2027 सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया:डीएम ने शत-प्रतिशत गणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment