Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला उद्योग बंधु बैठक में 155 एमओयू साइन:998 करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर, ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जनपद के निवेश प्रस्तावों की महत्वपूर्ण समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कुल 155 इंटेंट के एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें से 61 प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं, जिनमें लगभग 998 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। इसके अतिरिक्त, 49 इकाइयों में व्यावसायिक उत्पादन भी शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण मार्जिन मनी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत अधिक से अधिक आवेदन सुनिश्चित करने और ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कारखाना अधिनियम 1948 के तहत औद्योगिक इकाइयों के पंजीकरण की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में बी-9 औद्योगिक क्षेत्र से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के पोल शिफ्टिंग का मुद्दा भी उठाया गया। उद्यमियों ने शिकायत की कि निर्धारित संख्या में पोल नहीं लगाए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में नालों की सफाई को लेकर भी चर्चा हुई। उद्यमियों ने पिछले छह महीनों में कराए गए कार्यों की स्वतंत्र जांच की मांग की, जिसके बाद जिलाधिकारी ने संबंधित शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने सभी योजनाओं के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से ऋण एवं अनुदान उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने बैंक अधिकारियों को भी ऋण स्वीकृति में अनावश्यक विलंब न करने और अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नए निवेश को आकर्षित करने के लिए अनुकूल माहौल बनाने पर भी बल दिया गया। बैठक में उपयुक्त उद्योग, संबंधित विभागों के अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर पर सरकार का बड़ा फैसला:प्रभारी मंत्री बोले- अब नए मीटर नहीं लगेंगे, गरीबों को मिलेगी राहत
    Next Article
    सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत:जम्मू-कश्मीर से तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर अमेठी पहुंचा, गार्ड ऑफ ऑनर से अंतिम विदाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment