Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर पर सरकार का बड़ा फैसला:प्रभारी मंत्री बोले- अब नए मीटर नहीं लगेंगे, गरीबों को मिलेगी राहत

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने स्मार्ट मीटर को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने बताया कि अब नए स्मार्ट मीटर तब तक नहीं लगाए जाएंगे, जब तक तकनीकी पहलुओं की अच्छी तरह समीक्षा न कर ली जाए। इसके लिए एक तकनीकी समिति का गठन किया गया है। मंत्री ने गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि तीन दिन तक या 200 रुपये तक निगेटिव बैलेंस होने पर बिजली नहीं काटी जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री एके शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीक पर आधारित एक अच्छी व्यवस्था है और इसकी तकनीक पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्युत व्यवस्था के समाधान के लिए स्मार्ट मीटर एक प्रभावी प्रणाली है। राज्य में अब तक 80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिनमें से लगभग 75 लाख प्रीपेड मोड पर संचालित हैं। मंत्री ने स्वीकार किया कि ग्रामीण और गरीब मोहल्लों के लोगों को इसके उपयोग का पर्याप्त ज्ञान नहीं है। उन्होंने बढ़े हुए बिलों की शिकायतों पर आश्वासन दिया कि किसी का भी बिल बढ़कर नहीं आ रहा है। यदि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है, तो उसे निश्चित रूप से ठीक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां भी स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड पर लगे हैं, वहां बिजली की दर पर 2 प्रतिशत की राहत दी जा रही है। साथ ही, उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि भी वापस की जा रही है। एक किलोवाट के घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के प्रीपेड मीटर भी पहले की तरह पोस्टपेड मीटर की तरह चलेंगे। उनसे महीने के अंत में रिचार्ज करने की अपेक्षा की जाएगी। यदि वे 30 दिनों तक कोई रिचार्ज नहीं करते हैं, तब भी उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, जिससे उन्हें महीने के अंत में अपनी व्यवस्था करके रिचार्ज करने का समय मिल सके। इस नई व्यवस्था से दो-तिहाई प्रीपेड मीटर उपभोक्ता कवर हो जाएंगे। दो किलोवाट के कनेक्शन धारियों के लिए भी यही नियम लागू होगा; यदि उनका तीन दिन तक निगेटिव बैलेंस या 200 रुपये तक होता है, तब भी उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। अवकाश और त्योहार के दिनों में भी बिजली नहीं काटी जाएगी। मंत्री ने यह भी बताया कि किसी भी श्रेणी के कनेक्शन का जब 30 प्रतिशत और 10 प्रतिशत बैलेंस रह जाता है, तो उसे कटने से पहले और कटने के बाद कुल पांच मैसेज भेजे जाने चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी:25 से 27 अप्रैल तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा
    Next Article
    जिला उद्योग बंधु बैठक में 155 एमओयू साइन:998 करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर, ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment