Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत:जम्मू-कश्मीर से तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर अमेठी पहुंचा, गार्ड ऑफ ऑनर से अंतिम विदाई

    2 hours ago

    1

    0

    सीआरपीएफ हवलदार गंगाप्रसाद (56) का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव अमेठी के गौरीगंज के सराय हृदयशाह स्थित आवास पहुंचा। जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से उनकी मृत्यु हो गई थी। उनका शव तिरंगे में लिपटा सेना के वाहन से लाया गया। गंगाप्रसाद वर्ष 1992 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को सीआरपीएफ के एसआई जेबी सिंह पार्थिव शरीर लेकर उनके आवास पहुंचे। रामगंज त्रिसुंडी के असिस्टेंट कमांडर अभिषेक यादव समेत अन्य सैन्य कर्मियों ने पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित अंतिम दर्शन के लिए जुटे। गंगाप्रसाद के परिवार में पत्नी राजकुमारी, बेटियां कर्मा और गायत्री तथा बेटे अजय और विजय हैं। बेटे अजय ने बताया कि बुधवार रात पिता से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने सब कुछ ठीक बताया था और जल्द घर आने की बात कही थी। अंतिम श्रद्धांजलि के बाद परिजन पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी लेकर रवाना हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला उद्योग बंधु बैठक में 155 एमओयू साइन:998 करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर, ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए
    Next Article
    देवरिया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक:10 केंद्रों पर 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment