Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा:पुलिस लाइन में बड़ा खाना, पासिंग आउट परेड की तैयारी

    4 hours ago

    1

    0

    इटावा के रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रिक्रूट महिला आरक्षियों की आउटडोर और इंडोर परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद पासिंग आउट परेड से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम और “बड़ा खाना” का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने महिला आरक्षियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया। बीती गुरुवार रात रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में रिक्रूट महिला आरक्षियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ किया और प्रशिक्षण की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह और उनकी धर्मपत्नी आकांक्षा सिंह मौजूद रहीं। इसके साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चन्दर, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला और कमांडेंट अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने महिला आरक्षियों से संवाद कर उनके अनुभव सुने और उन्हें आगे की जिम्मेदारियों के लिए मार्गदर्शन दिया। अपने संबोधन में आलोक सिंह ने कहा कि कठोर प्रशिक्षण के बाद आयोजित यह “बड़ा खाना” पुलिस परिवार की एकता और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने महिला आरक्षियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला आरक्षी समाज में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की अहम कड़ी हैं। अधिकारियों ने महिला आरक्षियों को सलाह दी कि वे अपनी ड्यूटी के दौरान पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनें और उन्हें जल्द न्याय दिलाने का प्रयास करें। कार्यक्रम में मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेष जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने स्वयं महिला आरक्षियों को भोजन परोसा, जिससे पूरे माहौल में आत्मीयता और अपनापन दिखाई दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और सहभोज के दौरान पुलिस लाइन का वातावरण पूरी तरह उत्सव जैसा रहा और इस आयोजन ने पासिंग आउट परेड से पहले सभी प्रशिक्षुओं में नई ऊर्जा भर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में मोहम्मदाबाद तालाब बनेगा इको टूरिज्म हब:जिलाधिकारी ने वन वेटलैंड योजना के तहत किया निरीक्षण
    Next Article
    इस राज्य में 27 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टियां, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को समय से पहले बंद करने के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment